इस VIDEO को देखकर बोले किंग खान, 'लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं'

7/26/2017 11:13:04 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब चाहे इंडिया हो या इंडोनेशिया हर जगह उनके फैन्स मौजूद हैं। वहां भी शाहरुख खान के लिए दिवागनी उनके फैन्स के सिर पर चढ़ कर बोलती है।
 
आज हम आपको शाहरुख खान के कुछ ऐसे ही फैन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, इंडोनेशिया की उनकी कुछ फैन्स ने शाहरुख खान को टैग करके एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियों कुछ लड़कियां शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब से बना दी जोड़ी' का डांस नंबर 'डांस पे चांस' गाती हुई दिखाई दे रही हैं।   

बता दें इस वीडियो में ये गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और ये लड़कियां एक-एक शब्द के साथ बेहतरीन लिप-सिंक कर रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, और फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News