सलमान की 'भारत' का ट्रेलर देख बॉलीवुड स्टार्स के आए रिएक्शन, शाहरुख ने कहा-'क्या बात है भाई'

4/22/2019 3:20:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की मचअवेटिड फिल्म भारत का ट्रेलर र‍िलीज हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर के र‍िलीज होते ही सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस का जबदरस्त र‍िस्पांस आने लगा है। स्टार्स भी ट्रेलर देखने के बाद ट्वीट करते हुए ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।  

 

सबसे पहले इस ट्रेलर पर ज‍िस एक्टर ने ट्वीट करते हुए तारीफ की है वो हैं शाहरुख खान। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा-"क्या बात है भाई, बहुत खूब।'

 

फैंस के जबरदस्त रिएक्शन

फिल्म का ट्रेलर देख फैंस के भी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-All Time BlockBusters। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ट्रेलर!!! मजा आ गया। 

 

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत में सलमान खान और द‍िशा पाटनी से होती है। द‍िशा पाटनी सर्कस करते हुए द‍िखीं हैं। वहीं सलमान सर्कस में बने मौत के कुएं में करतब दिखा रहे हैं। सलमान की एंट्री उसी डायलॉग से होती है ज‍िसे भारत के पोस्टर्स में बताया गया था।

PunjabKesari

71 साल पहले ये देश बना, उसी वक्त शुरू हुई मेरी कहानी, लोगों को लगता है 71 साल के इस बूढ़े की कहानी कितनी बोर‍िंग रही होगी।

PunjabKesari

अब उन्हें क्या बताएं, ज‍ितने सफेद बाल मेरे स‍िर और दाढ़ी में हैं उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी ज‍िंदगी रही है।

PunjabKesari

फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ के अलावा तब्बू, जैकी श्राॅफ, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News