It''s King Birthday: आधी रात को जश्न मनाने मन्नत के बाहर पहुंचे सैकड़ों फैंस, किंग खान ने सिर झुका कर किया सजदा
11/2/2022 9:16:09 AM

It's King Birthday: आधी रात को जश्न मनाने मन्नत के बाहर पहुंचे सैकड़ों फैंस, किंग खान ने सिर झुका कर किया सजदा
मुंबई: आज किंग खान का जन्मदिन है! 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी किंग खान के बर्थडे का जश्न मंगलवार देर रात शुरू हो गया।
1 नवंबर की रात शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भारी संख्या में उनके फैंस नजर आए।इस दौरान फैंस मिठाई, उपहार और विशाल पोस्टर लिए नजर आए। सभी फैंस अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। वहीं किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने अपने फैंस को आधी रात को सरप्राइज दिया।
शाहरुख बेटे अबराम के साथ मन्नत के टैरेस पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फैंस का थैंक्यू किया।
इसके साथ ही उन्होंने अपने सिग्नेचर मूव भी दिखाया। इस दौरान किंग खान ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जिंस में नजर आए। वहीं अबराम ने व्हाइट टी शर्ट्स और शार्ट्स पहने हुए थे। शाहरुख ने इस दौरान अपने टैरेसे ही फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शाहरुख का जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं है। दो दिनों से दुनिया भर से फैंस एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए मुंबई पहुंच रहे थे। इस दौरान फैंस ने आतिशबाजी भी की और अपने फेवरेट एक्टर के लिए वी लव शाहरुख के नारे भी लगाए।
काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथसिद्धार्थ आनंद की 'पठान' दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की माने तो पठान का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा वह एटली का जवान में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा हैं। एक्टर तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में भी काम कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन...की मारपीट

Recommended News

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू

असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद खेतों में पटली कार, 2 की मौत

UP Crime: फतेहपुर में किसान मजदूर की गोली मारकर हत्या, जंगल में घात लगाकर बैठे थे शातिर