‘छैया छैया’ गाने पर किया डांस...फैंस के साथ काटा केक..हजारों फैंस के साथ शाहरुख खान ने यूं मनाया बर्थडे

11/3/2022 10:20:16 AM

मुंबई. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके फैंस की बीच खूब क्रेज देखने को मिला। देश के कोने-कोने से फैंस उन्हें विश करने के लिए मुंबई पहुंचे। इस पर किंग खान ने भी फैंस का दिल खोलकर स्वागत किया और  उनके लिए मुंबई में एक इवेंट भी रखा। इवेंट में शाहरुख ने केक काटकर प्रशंसकों के साथ बर्थडे की खुशी शेयर की, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by King_shah.rukh.khan (@king_shah.rukh.khan)


शाहरुख खान के फैन पेज उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किंग खान अपने फैंस के बीच बेहद खुश हैं। इस दौरान वह व्हाइट टीशर्ट और जींस के साथ डिनम जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस के लिए आयोजित इवेंच में एक्टर ने केक काटा और स्टेज पर डांस भी किया। 

 

वीडियो में शाहरुख स्टेज पर अपने सुपरहिट गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं और फैंस खूब हूटिंग कर रहे हैं।

 

बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर फैंस के बीच इतना क्रेज देखने को मिला है। फैंस हर साल किंग खान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर इक्टठे होते हैं और उन्हें गिफ्ट भी भेंट करते हैं।
वर्कफ्रंट पर, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फि्लम में शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी नजर आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News