घर की खिड़की पर लटकी मिली 20 साल की शहाना की लाश, एक्ट्रेस की मां ने दामाद पर लगाए आरोप, कस्टडी में पति

5/14/2022 10:30:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मॉडल और एक्ट्रेस शहाना की तरफ से एक बेहद चौकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। 20 साल की शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई। घर की खिड़की पर उनकी लाश लटकी मिली। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहाना के पति सजद को पूछताछ और सवालों के लिए कस्टडी में ले लिया गया है। 

PunjabKesari


शहाना की मां ने बेटी के पति पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा को लेकर बताया है। उसका पति उनपर हाथ चलाता था।"  शहाना की मां ने आगे कहा, "वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती। उसने हम सभी को अपने 20वें जन्मदिन पर बुलाया था। हम सभी ने उसका जन्मदिन मिलकर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की थी।"

 

शहाना की मां ने कहा कि गुरुवार की शाम शहाना ने मुझे से बात की थी। आज उसका 20वां जन्मदिन था। उसने मुझे कहा था कि वह मेरे घर आएगी बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए। मुझे नहीं लगता कि उसने सुसाइड किया। मां का आरोप है कि शहाना का मर्डर उसके पति सजद ने किया है। सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने ऐडवर्टीजमेंट से आए पैसों का चेक उसको नहीं दिया तो वह उसे जान से मार डालेगा। शहाना ने उसे चेक देने से इंकार कर दिया था।

 

बता दें, डेढ़ साल पहले ही शहाना की सजद से शादी हुई थी और दोनों किराए के घर में रहते थे। सजद कतर एयरलाइन्स में काम करता है। शादी के बाद शहाना ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल फिल्म में एक्टिंग और कई ऐड फिल्में भी की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News