शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

11/23/2019 2:09:18 AM

मुंबईः दिग्गज एक्ट्रेस और शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार शाम निधन हो गया। खबरों की मानें तो लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हुआ। वह 93 वर्ष की थीं। शौकत के दामाद तथा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके निधन की जानकारी दी। उनको शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। 
PunjabKesari
अख्तर ने बताया, "वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के लिये उन्हें आईसीयू में भी रखा गया।" अमेरिका यात्रा पर गए अख्तर ने कहा, "अंत में उन्हें घर लाया गया। वह अपने कमरे में रहना चाहती थीं, वह एक-दो दिन उसी में रुकी और फिर उनका निधन हो गया। शबाना मुंबई में हैं।"
PunjabKesari
शौकत के पति कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे। वह और उनके पति भाकपा के सांस्कृतिक मंचों, 'इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन' और 'प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन' के जाने-माने नाम थे। शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News