आलिया बेस्ट एक्ट्रेस, रणवीर बेस्ट एक्टर, देखिए IIFA अवार्ड्स विनर की पूरी लिस्ट

9/19/2019 12:33:56 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। आइफा का 20 वां एडिशन कल रात मुंबई में ऑर्गेनाइज हुआ। जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अदिति राव हैदरी, ईशान खट्टर, सारा अली खान, फिल्म मेकर श्रीराम राघवन और अन्य लोगों को अवार्ड के साथ खत्म हुआ। आलिया भट्ट की 'राजी' को बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड दिया गया। जबकि इस 26 वर्षीय एक्ट्रेस को इस जासूसी ड्रामा में एक जासूस की भूमिका निभाने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस IIFA अवार्ड मिला।

PunjabKesari, Alia IIFA Award

रणवीर सिंह को 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का आईफा अवार्ड दिया गया। राजी और पद्मावत दोनों को 10 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिले। अंधाधुन को 13 कैटेगिरी के साथ सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले।

PunjabKesari, Ranveer IIFA Award

अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला।

PunjabKesari, Andhadhun Award IIFa

विक्की कौशल ने 'संजू' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड जीता। अदिति राव हैदरी को 'पद्मावत' में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगिरी में अवार्ड मिला।

PunjabKesari, Vicky Kaushal IIFA

एक्ट्रेस सारा अली खान को 'केदारनाथ' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का IIFA अवार्ड मिला। ईशान खट्टर को फिल्म 'धड़क' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर की ट्रॉफी मिली।

PunjabKesari, Aditi Rao Haidri IIFA

IIFA अवार्ड्स के 20 साल पूरे होने पर, दीपिका पादुकोण को 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का स्पेशल अवार्ड मिला। रणबीर कपूर को 'बर्फी' के लिए बेस्ट एक्टर का स्पेशल अवार्ड जीता। आईफा स्पेशल अवार्ड्स की इस लिस्ट में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को '3 इडियट्स' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। 'ऐ दिल है मुश्किल' के म्यूजिक के लिए प्रीतम को स्पेशल अवार्ड मिला। इंडियन सिनेमा में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन के लिए डांस कोरियोग्राफर सरोज खान को भी स्पेशल अवार्ड दिया गया।

आइफा अवार्ड विनर्स की लिस्ट-

बेस्ट फिल्म - राज़ी

सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर - श्रीराम राघवन (अंधधुन)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राज़ी)

बेस्ट एक्ट्रेस - रणवीर सिंह (पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - अदिति राव हैदरी (पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - विक्की कौशल (संजू) के लिए

बेस्ट डेब्यू एक्टर - ईशान खट्टर (धड़क)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - सारा अली खान (केदारनाथ)

बेस्ट स्टोरी - श्रीराम राघवन, पूजा लाधा सुरती, अरिजीत विश्वास, योगेश चांडेकर और हेमंत राव (अंधाधुन)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव और ज़ैक नाइट (सोनू के टीटू की स्वीटी)

बेस्ट सॉन्ग - अमिताभ भट्टाचार्य (धड़क)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - हर्षदीप कौर और विभा सराफ (राजी से 'दिलबरो')

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह (राज़ी से 'ऐ वतन')

इंडियन सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान - सरोज खान और जगदीप


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News