शहजाद देओल के सपोर्ट में उतरी बेस्टफ्रेंड सरगुन, भेदभाव का आरोप लगाते हुए मेकर्स को लगाई लताड़

10/23/2020 11:09:44 AM

मुंबई: एक्टर सलमान खान का विवादित रियालिटी शो  'बिग बॉस 14'  में से अब तक दो लोग बेघर हो चुके हैं। हर साल जहां जनता के वोट के आधार पर सदस्यों को निकाला जाता था वहीं इस साल कुछ तूफानी  सीनियर्स सदस्यों को घर के ज्यादातर बड़े फैसले करते देखा गया। सारा गुरपाल का एविक्शन सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना की सहमति से हुआ था।

PunjabKesari

वहीं अब शहजाद देओल को भी कुछ इसी तरह से बेघर किया गया। शहजाद देओल के एलिमिनेशन से हर कोई हैरान रह गया था। यही वजह है जो बीते 2 दिन से 'बिग बॉस 14' के मेकर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने शहजाद देओल के इविक्शन को गलत बताया है। वहीं दूसरी तरफ कई स्टार्स भी हजाद देओल के एलिमिनेशन को भेदभाव का नाम दे रहे हैं। एक्ट्रेस सरगुन मेहता, शहजाद देओल के सपोर्ट में उतर आई हैं। 

PunjabKesari

कुछ समय पहले ही सरगुन मेहता ने एक पोस्ट के जरिए 'बिग बॉस 14' के मेकर्स को जमकर खरीखोटी सुनाई। सरगुन मेहता ने शहजान की तस्वीर शेयर कर लिखा-'शहजाद देओल ने 'बिग बॉस 14' के घर में शानदार एंट्री मारी थी। शहजाद देओल घर के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक था। ये बहुत दुखद है कि शहजाद देओल का सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा-'शहजाद देओल को घर से बेघर करना पूरी तरह से गलत और भेदभावपूर्ण था। बता दें कि सरगुन मेहता 'बिग बॉस 14' स्टार शहजाद देओल की बेस्टफ्रेंड हैं। कई बार इन दोनों सितारों को साथ में मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। 

PunjabKesari

सारा गुरपाल ने भी लगाई मेकर्स की क्लास 

शो से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट यानि पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल ने भी शो पर कई आरोप लगाए। सारा जहां  सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना की सहमति से हुए अपने एविक्शन से नाराज थीं। वहीं अब दोबारा शहजाद देओल को बेघर होते देख उन्होंने शो पर कई आरोप लगाए हैं। सारा ने ट्वीट के जरिए नाराजगी जताते हुए लिखा- ओह माय गॉड, फिर से। मुझे नहीं लगता कोई फेयर गेम खेली जा रही है। शहजाद देओल का एविक्शन बहुत निराशाजनक है। पंजाब के गबरू को बहुत पॉवर। बिग बॉस 14 जनता का शो कहीं से नहीं लग रहा।

PunjabKesari

शो से निकलने के बाद  शहजाद देओल ने गेम शो को अनफेयर बताया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुख जताते हुए लिखा- मुझे लगा था ये फेयर गेम होगा। मुझे लगा ये टू वे है। मगर सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। मुझे पता है कि अगर ये आप लोगों पर होता तो मैं अब भी घर में होता। कोई गल नहीं, जिंदगी कभी फेयर नहीं होती। ये भी शायद होना ही था। मगर मैं यहां हूं और मेरा वादा है कि सबको लगातार एंटरटेन करूंगा। आपका पंजाब दा मुंडा। शहजाद देओल।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News