माफ करना, जल्द मिलेंगे…लिख हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ने सोशल मीडिया को किया ''राम-राम'',कुछ दिन पहले ही बिगड़ी थी तबीयत

3/9/2022 11:32:09 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम और हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब आपको सपना के वीडियोज देखने को नहीं मिलेगे।

PunjabKesari

दरअसल,  सपना ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इसकी जानकारी खुद सपना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिख  फैंस को दी है।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा-राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे…। इसके साथ ही सपना ने सेड फेस वाली इमोजी भी बनाई है हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना की तबीयत नासाज है। सपना चौधरी की तबीयत तब खराब हो गई थी, जब वह सतना में थी।आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एक घंटे तक अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में कुछ दिक्कत हैं। हालांकि ये ही सच है, इसकी पुष्टि बाॅलीवुड तड़का नहीं करता है। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News