हरियाणवी क्वीन का देसी अंदाजः ओ पोरस के पापा देखकर चला...पति संग ट्रैक्टर में बैठ गांव के खेतों में घूमती दिखीं सपना चौधरी

3/23/2022 12:19:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'हरियाणवी क्वीन' कही जाने वाली मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग है। वह अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया से अलविदा कहकर सपना ने अपने फैंस को हताश कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर जोरदार वापसी की, जिसके बाद उनके चाहने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इसी बीच हाल ही में सपना ने पति संग अपने देसी अंदाज का एक वीडियो शेयर किया, जिस पर फैंस कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


सपना चौधरी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके पति वीर साहू ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं और सपना एक लड़के के साथ उनके पीछे के ट्राली पर बैठी न जर आ रही हैं। ट्राली पर बैठ पहले तो वह अपनी टी शर्ट से अपना मूंह छिपाती हैं और बाद में कहती है, ' ड्राइवर बकवास है, मेरा ड्राइवर बेकार है, मेरा ड्राइवर बेवकूफ है। देखकर चला लें..भाड़ा नहीं देंगे। ओ पोरस के पापा देखकर चला लो।' इसके बाद सपना खेतों में घास का एक बड़ा सा गट्ठर उठाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वो ऐसा नहीं कर पातीं। इसकी बाद वह अपने पति संग ट्रैक्टर पर पूरे ठाठ से बैठी नजर आती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial)

वीडियो शेयर कर सिंगर ने कैप्शन में लिखा- ''#ज़मींदार पूरे खोपर है
म्हारे ट्रैक्टरां कै कड़े शोकर है।''

फैंस सपना चौधरी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर  अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

PunjabKesari


बता दें, हाल ही में सपना चौधरी ने अपने पेट की सर्जरी करवाई है, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। हालांकि ठीक होने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने वापसी भी कर ली। सपना ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर जबदस्त वापसी की थी।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News