23 साल छोटी एक्ट्रैस से इंटीमेट होंगे संजय कपूर, इस शो से करेंगे वापसी

10/18/2017 2:50:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने कल अपना 52वां बर्थडे मनाया है। 23 अक्टूबर से उनका नया शो 'दिल संभल जा जरा' स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। इस शो में संजय स्मृति कालरा और निक्की अनेजा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

PunjabKesari

एक तरफ जहां संजय 52 साल के हो गए हैं तो वहीं स्मृति 29 साल की है। यानी दोनों के बीच 23 साल का डिफरेंस रहेगा। गौरतलब है कि संजय करीब 14 साल बाद दोबारा टीवी पर नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 2003 में शो 'करिश्मा : द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' में काम किया था।

PunjabKesari

बता दें कि 'दिल संभल जा जरा' एक फैमिली ड्रामा है। इसकी कहानी अहाना रायचंद की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस शो में उसकी जिंदगी के सफर के माध्यम से भावनाओं और रिश्तों की समस्याओं को पेश किया गया है। अहाना की शादी एक परफेक्ट इंसान अनंत माथुर से होती है। वह अपनी पत्नी से प्यार करने वाला, उस पर पूरा ध्यान देने वाला एक अच्छा पति है।

PunjabKesari

वह एक पारिवारिक और दयालु इंसान है जिसकी दुनिया पूरी तरह आबाद है। हालांकि, उन दोनों के बीच एक ऐसी अनकही सच्चाई है जिस कारण अनंत अहाना के लिए सही नहीं है। यही वजह है कि उन दोनों का रिश्ता खतरे में पड़ जाता है। इस शो में दिखाया गया है कि एक युवा लड़की के रूप में अहाना अपने अंदर छुपी भावनाओं से किस तरह से लड़ती है। एक टूटे परिवार से आने के बावजूद वह शादी की पवितत्रता पर भरोसा करती है। लेकिन अहाना की शादी क्यों उसकी सबसे बड़ी गलती बन गई है। इसके लिए आपको शो देखना होगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News