संजय दत्त के बेटे को लगी चोट, शहरान को व्हीलचेयर पर बैठा देख परेशान हुए फैंस

7/24/2021 3:43:50 PM

मुंबई. एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने 22 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मान्यता ने बर्थडे पर कई तस्वीरें शेयर की थी। हाल ही में मान्यता ने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख कर फैंस परेशान हो गए हैं। 

PunjabKesari
तस्वीरों में मान्यता बेटे शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त के साथ नजर आ रही है। संजय और मान्यता का बेटा शहरान व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है और उसके पैर पर पट्टी बंधी हुई है। मान्यता बेटे का ख्याल रखती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि मान्यता ने यह नहीं बताया है बेटे को चोट कैसे लगी है। शहरान को व्हीलचेयर पर बैठा देख कर फैंस परेशान हो गए हैं। 

PunjabKesari
बता दें मान्यता कई बी ग्रेड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2008 में मान्यता ने संजय के साथ शादी की। 2010 में उनके दो जुड़वा बच्चे हुए। शादी के बाद मान्यता ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News