मक्का मदीना से सना खान ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो, खुदा से की दुआ-अल्लाह मुझे ऐसा बना जैसे आप चाहते हैं

4/25/2022 4:42:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अध्यात्मिक रास्ते पर हैं और फैंस के साथ अपने मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने मक्का मदीना से अपना एक वीडियो शेयर किया है और खुदा से एक खूबसूरत दुआ मांगी है।

PunjabKesari


सना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- या अल्लाह बस मुझे ऐसा बना जैसे आप चाहते हो, जैसे आप राजी हो
अल्लाह को पा लेने से बड़ी और कोई दौलत या कामयाबी नही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि सना ब्लैक हिजाब में नजर आ रही हैं और दोनों हाथ जोड़ दुआ मांगती दिख रही हैं। फैंस एक्स एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बता दें सना ने 2005 में यही है हाई सोसाइटी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं। सना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, साल 2020 में उन्होंने अध्यात्मिक रास्ते पर चलने का हवाला देते हुए शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News