सलमान खान ने किया था खुलासा, ऐश्वर्या के पिता थे उनके ब्रेकअप की वजह

3/23/2017 1:58:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड के टाइगर हम बात कर रहे है अभिनेता सलमान खान के बारे में जो के अभी तो कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट को खल्लास करके अब फिर से अली अब्बास जफर के साथ में 'टाइगर जिन्दा है' की शूटिंग में लग गए है। फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' में हमे सलमान खान के साथ में खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आएगी व अपनी डूबती हुई नैया को फिर से पार लगाएगी। वैसे अभी ऐश्वर्या के पापा का निधन हुए कुछ समय ही हुआ है।

लेकिन क्या आपको यह पता है की जब सलमान व ऐश्वर्या का लव अफेयर चल रहा था तब ऐश्वर्या के पापा ही सलमान खान के दुश्मन थे। खबरों के मुताबिक सलमान खान ऐश्वर्या रॉय दोनों कभी प्यार करते थे लेकिन आज कल आपस में बात करना ग्वारा नहीं हैं। सलमान खान ने अपने बहुत पहले के एक बयान में भी यह कहा था कि, ऐश्वर्या राय के माता पिता को उनका और सलमान खान का रिलेशनशिप नहीं पसंद था। जिस रात सलमान ने ऐश्वर्या के घर जाकर काफी तमाशा किया, जिसकी पूरी जानकारी ऐश ने एक इंटरव्यू में दी थी।

इसके बाद एक इंटरव्य में सलमान अपनी हर गलती को मानते हुए दूसरा मौका मांगा।  इसी दौरान सामने आया था कि उनके ब्रेकअप की बड़ी वजह सलमान का ऐश के पापा के साथ बदतमीजी करना था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी लाइफ के बारे में जानकर वे हमारा रिश्ता नहीं चाहते। अपने पापा के निधन के बाद से ऐश्वर्या राय गहरे सदमे में हैं। पूरा बॉलीवुड उनको सांत्वना दे रहा है लेकिन इस मौके पर सलमान खान पीछे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News