सलमान खान ने गाना गा कर लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, वीडियो शेयर कर बोले- ''न कोई आपके जैसा था ना होगा''

2/13/2022 12:32:40 PM

मुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही हैं। सिंगर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। निधन की खबर सुन पूरे देश के लोगों की आंखें नम हो गईं थी। स्टार्स और फैंस सिंगर के जाने के दुख से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं सुपरस्टार सलमान खान ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी हैं। 

PunjabKesari
सलमान ने लता को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर सिंगर का गाना 'लग जा गले से फिर ये हंसी रात हो न हो' गाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस गाने को गा कर लता को श्रद्धांजलि दी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 'न कोई आपके जैसा था ना होगा लता जी।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी समय तक सिंगर का अस्पताल में इलाज चला। लता की सेहत में कुछ सुधार भी हुआ लेकिन 6 फरवरी को वो हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News