''दबंग खान'' के फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे, फैंस के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
8/28/2019 9:24:56 AM
मुंबई: बाॅलीवुड के 'दंबग खान' यानी सलमान खान आज किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। दबंग खान की फिल्में अक्सर ब्लॉकबस्टर हिट होती हैं,इसके साथ ही उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लेकर 'दबंग' तक का सफर तय करने वाले सलमान खान ने हाल ही में बॉलीवुड में 31 साल पूरे किए हैं।
इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया। सलमान खान ने साल 1988 में आई जेके बिहारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में सलमान खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। फिल्म के मुख्य कलाकार रेखा और फारुख शेख थे। सपोर्टिंग किरदार होने के बावजूद भी सलमान खान के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
सलमान ने इंस्टा पर एक अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की और शुक्रिया अदा किया ।सलमान खान ने लिखा-'फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर सभी फैंस और मेरे इस खास सफर का हिस्सा बनने वालों का बहुत शुक्रिया, जिनकी वजह से ये शानदार सफर मुमकिन हो सका। सलमान खान की तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के बाद सलमान खान बतौर मुख्य हीरो सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आए थे।
हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा सलमान का पुराना वीडियो वायरल हुआ, ये वही वीडियो है जिसमें उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। वायरल हुए इस वीडियो में सलमान काफी दुबले नजर आए। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उनके हाथ में गिटार है। वह गुलाब का फूल हाथ में लेते हुए रोमांटिक डायलॉग बोल रहे हैं। गौरतलब है कि उन दिनों सलमान बड़े स्टार नहीं थे। वो ज्यादातर एड में नजर आते थे।
'लखानी' के विज्ञापन में देखकर सूरज बड़जात्या ने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया था। 30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान ने रोमांटिक किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यहीं से सलमान की कामयाबी का सफर शुरू हुआ।
#SalmanKhan’s screen test for #MainePyarKiya. @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/VVcCLDaWqe
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) August 25, 2019