बाढ़ पीड़ितो के लिए सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, महाबलेश्वर से सटे गावों के लोगों के लिए भेजी 500 राश

8/7/2021 2:16:48 PM

मुंबई. इन दिनों महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। जहां बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं। उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है। हाल ही में सोनू सूद ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ित इलाकों के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। सोनू के बाद अब सलमान खान भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान ने 500 राशन किट भेजे हैं।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने चिपलून, महाड और महाबलेश्वर के पास के गांवों के लिए पांच टेम्पो भेजे हैं। राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मदद में जाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। युवा सेना के नेता राहुल एन कनाल ने मीडिया को बताया कि सलमान ने 500 राशन किट भेजे हैं। प्रत्येक किट में पांच किलो चावल और गेहूं, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो चाय पाउडर और दो किलो मिश्रित मसाले हैं। 

PunjabKesari
राहुल एन कनाल ने आगे कहा- सलमान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 50,000 बोतल मिनरल वाटर, 5,000 सैनिटरी नैपकिन और 50,000 बिस्किट के पैकेट भी भेजे हैं। इसके अलावा एक्टर ने बर्तन और कुछ खाने के लिए तैयार भोजन भी उपलब्ध कराया है। सलमान ने उन्हें स्थानीय लोगों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछने के लिए कहा है। ताकि अगली बार जब सहायता सामग्री भेजी जाए तो उसमें कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भेजे जाएंगे।

PunjabKesari
काम की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' देखा गया था। जिसमें एक्टर के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'किक 2' नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News