दुखदः एक और मशहूर फिल्मी सितारे ने दुनिया से कहा अलविदा, सलमान की ऑन स्क्रीन दादी शशिकला का निधन

4/4/2021 4:27:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम . फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मुझसे शादी करोगी फिल्म की एक्ट्रेस शशिकला ओम प्रकाश सहगल का रविवार को निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

PunjabKesari

 

शशिकला के निधन की जानकारी लेखिका किरण कोट्रियाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। हालांकि उनके उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

 

बता दें शशिकला का जन्म सोलापुर में एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के सहारे के लिए बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शशिकला ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

PunjabKesari

 

फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी दादी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने कभी खुशी कभी गम और तीन बत्ती चार रास्ता (1953) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह सोनपरी और जीना इसी नाम का है जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News