20 साल की हैं 53 के सलमान की ये नई ''आइटम गर्ल'', देखें काबुल की हसीना की कुछ तस्वीरें

12/1/2019 12:43:55 PM

 

मुंबई: बाॅलीवुड फिल्मों आइटम सॉन्ग एक खास जरूरत बन गए है। फिल्म में अगर तड़कता-भड़कता गाना न हो तो फिल्मकारों को वह फिल्म आधी-अधूरी लगती है। इंडस्ट्री में ऐसे गानों के जरिए दर्शकों को रिझाने वाली एक्ट्रेसेस को 'आइटम गर्ल' का तमगा दिया जाता है।

PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures

दिशा पाटनी, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ग समेत कई हसीनाएं आइटम नंबर दे चुके हैं। वहीं अब इस कड़ी में एक्ट्रेस वरीना हुसैन का नाम जुड़ गया है। दरअसल, हाल ही में लमान खान की फिल्म दबंग 3 का आइटम साॅन्ग मुन्ना बदनाम रिलीज हुआ।

PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures

इस गाने में सलमान प्रभुदेवा की जुगलबंदी दिखी। इसके साथ ही जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह थी एक्ट्रेस वरीना हुसैन। गाने में वरीना हुसैन ठुमके लगाती नजर आई। 20 साल की इस हसीना ने अपने लटकों-झटकों से फैंस को दीवाना बना दिया है। गाने को कुछ ही समय में 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures

बता दें कि 20 साल की यह हसीना काबुल की रहने वाली है। वरीना हुसैन का पहला नाम वरीना जॉर्डन था। वे एक अफगानी माँ और इराकी पिता की बेटी हैं। उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में मॉडलिंग से अपना करियर की शुरुआत की थी। वरीना कैडबरी डेरी मिल्क सिल्क चॉकलेट के एड में भी नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures

इस हसीना ने बीते साल फिल्म 'लवयात्री' से डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अपोजिट सलमान के जीजा यानि आयुष शर्मा थे। दोनों की ही यह पहली फिल्म थी।

PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures

फिल्म के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया हालांकि यह मूवी बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

PunjabKesari,warina hussain image, warina hussain photo, warina hussain pictures


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News