कभी हाय हैलो तो कभी जोड़े हाथ...घर की बालकनी में आकर सलमान खान ने फैंस को दी ईद की बधाई, तस्वीरें वायरल

4/23/2023 11:56:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 अप्रैल को देश में ईद का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी इस मौके पर खूब रौनक देखने को मिली। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी फैंस सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे। इस पर 'भाईजान' ने भी दिल खोलकर फैंस का स्वागत किया। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने घर की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया और और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए। 

PunjabKesari

 

सलमान खान ने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया और दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत भी किया।

 

PunjabKesari

 

 

इस तरह एक्टर ने अपने फैंस को खुश करके वहां से विदा किया। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, 21 अप्रैल, ईद का दिन सलमान खान के लिए काफी खास था। ईद के मौके पर उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News