25 साल की हुईं सलमान और शेरा की यारी, तस्वीर शेयर कर बाॅडीगार्ड ने कही दिल की बात

11/18/2019 10:00:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ एक साए ककी तरह चलने वाले बॉडीगार्ड शेरा खुद भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। अब सलमान और शेरा के रिश्ते को 25 साल बीत चुके हैं। जैसे-जैसे ये रिश्ता पुराना होता गया इसमें उतनी ही मजबूती आती गई। इस रिश्ते की 25वीं सालगिरह पर सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सलमान ने '25 साल और अभी भी मजबूत है।'  

PunjabKesari,salman khan image,  salman khan photo, salman khan picture shera image, shera  photo, shera pictures

इतना ही नहीं शेरा ने भी सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ शेरा ने लिखा-' 25 साल हो गए हैं। मैं मालिक सलमान खान के साथ परछाई की तरह हूं, लेकिन आज भी उनके औरा को देखकर मैं उनका फैन हो जाता हूं।'बता दें कि सलमान शेरा के साथ बॉडीगार्ड से ज्यादा अच्छा रिलेशन रखते हैं। सलमान शेरा के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं। 

PunjabKesari,salman khan image,  salman khan photo, salman khan picture shera image, shera  photo, shera pictures

PunjabKesari,salman khan image,  salman khan photo, salman khan picture shera image, shera  photo, shera pictures

 

कैसे बने सलमान के बाॅडीगार्ड 

1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?' एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमानको बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा- 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया।

PunjabKesari,salman khan image,  salman khan photo, salman khan picture shera image, shera  photo, shera pictures

शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर 1 महीने के करीब 16 लाख रुपए मिलते हैं।

PunjabKesari,salman khan image,  salman khan photo, salman khan picture shera image, shera  photo, shera pictures

सलमान के काम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म 'राधे' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद 202 पर रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News