Rare Pic: 'अंदाज़ अपना अपना' को पूरे हुए 25 साल, ऐसे दिखते थे सलमान और आमिर

11/4/2019 5:15:59 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। 'अंदाज़ अपना अपना' फ़िल्मी ऑडिएंस के बीच एक विशेष स्थान रखती है। 4 नवंबर 1994 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमिक कैपर्स में से एक माना जाता है। सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसे सितारों के साथ इस फिल्म ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। राजकुमार संतोषी द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म आज 25 साल पूरे कर रही है। फिल्म को भले ही 25 साल हो गए हैं लेकिन फिल्म आज भी उतनी ही एंटरटेन करती है। आइए आपको दिखाते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अनसीन फोटोज:

PunjabKesari, Andaz Apna Apna Images

अंदाज़ अपना अपना अकेली ऐसी फ़िल्म है, जिसमें आमिर ख़ान और सलमान ख़ान ने साथ काम किया है। दोनों ने फिल्म में अमर और प्रेम का किरदार निभाया था। 

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

रवीना ने फिल्म में एक शाही राजकुमारी की भूमिका निभाई थी, वहीं करिश्मा ने उनकी सेक्रेटरी की भूमिका निभाई।

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

फिल्म में शक्ति कपूर की भूमिका क्राइम मास्टर गोगो उनके सबसे यादगार कैरेक्टर्स में से एक है। 

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

अंदाज़ अपना अपना में विजु खोटे, शहज़ाद खान, जगदीप, तुकी तल्सानिया और देवेन वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

ट्रेड रिकॉर्ड के अनुसार, अंदाज़ अपना अपना अपने समय की एक एवरेज फिल्म रही थी। इसकी 'लाडला', 'मोहरा', 'हम आपके हैं कौन' और '1942: ए लव स्टोरी' जैसी फिल्मों  से कड़ी टक्कर रही थी। 

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

फिल्म को दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करने में कुछ साल लगे।

PunjabKesari,  Andaz Apna Apna Images

अंदाज़ अपना अपना में कुल छह गाने थे, जिसमें "ये रात और ये दूरी" और "इलू इलू" जैसे पॉपुलर ट्रैक शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News