भाई साजिद की पत्नी ने दी थी वाजिद खान को किडनी, हाॅस्पिटल से वायरल इस वीडियो में नजर आई भाभी

6/3/2020 8:31:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का हाल ही में निधन निधन हो गया। वाजिद के निधन की खबर ने सबकों हिला कर रख दिया। वाजिद खान आखिरी वक्त में एक सप्ताह तक कोरोनावायरस के संक्रमण से जूझते रहे। इसी दौरान 31 मई को रात करीब 1 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे दुनिया को अलविदा कह गए। वाजिद लंबे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। दुख की बात यह है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

PunjabKesari

भाभी लुबना ने डोनेट की थी किडनी

वाजिद के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वो पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। इस वीडियो में वाजिद सलमान खान की फिल्म दबंग का मशहूर गाना 'हुड हुड दबंग' गाते नजर आ रहे थे। यह साॅन्ग वाजिद ने अपने भाई सादिज के लिए गाया था। इस वीडियो में वाजिद बोलते हैं, 'साजिद भाई के लिए तो एक ही गाना गाऊंगा मैं.. मन बलवान, लागे चट्टान.. रहे मैदान में आगे। हुड हुड दबंग'।

 

PunjabKesari

इस वीडियो में उनके पीछे एक महिला नजर आ रही थीं, जानकारी के मुताबिक ये महिला वाजिद की भाभी (साजिद खान की पत्नी) लुबना हैं। लेकिन उनके शरीर ने ट्रांसप्लांटेड ऑर्गन को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद किडनी के संक्रमण के कारण वे अस्पताल में भर्ती हो गए, जहां दो महीने तक रहे। यह वीडियो करीब 6 महीने पुराना है जो इसी अस्पताल में शूट किया गया था और इस दौरान लुबना ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी। 

PunjabKesari

 

मां और भाई-भाभी रख रहे थे खयाल

रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि वाजिद पत्नी से अलग हो चुके थे। इसके बाद से उनके भाई-भाभी और मां ही उनका खयाल रख रहे थे। पिछले दो महीने से उनकी मां हर दिन उनसे मिलने अस्पताल जाती थीं। कहा जा रहा है कि मां में कोरोना के लक्षण थे और वाजिद की इम्युनिटी कमजोर थी। इसलिए वे भी जल्दी ही कोरोना की चपेट में आ गए।

PunjabKesari

2 साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे वाजिद 

 

रिपोर्ट्स की मानें तो वाजिद खान पिछले दो साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। 2018 में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी फेमस थी। उन्होंने 20 साल तक बाॅलीवुड फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है। पहला म्यूजिक डायरेक्शन सलमान खान स्टारर 'प्यार किया तो डरना क्या' के सॉन्ग 'तेरी जवानी' में दिया था। वाजिद का आखिरी सॉन्ग 'भाई-भाई' भी सलमान के साथ ही था, जिसे पिछले दिनों ईद पर रिलीज किया गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News