सैफ अली खान ने फोटो जर्नलिस्ट को लगाई फटकार, ट्रोलर्स बोले ''शर्मिंदा नहीं होना पुत्तर''
8/23/2019 5:35:28 PM
बॉलीवुड तड़का टीम। एक्टर सैफ अली खान का एक नया वीडियो, उनके घर के बाहर तैनात मीडियाकर्मियों को डांटते हुए, वायरल हुआ है। इस शार्ट वीडियो को कई पापाराज़ी और फैंस पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में सैफ और उनके बेटे तैमूर अली खान को दिखाया गया है। सैफ को तैमूर को पिग्गीबैक राइड देते देखा जा सकता है। जैसे ही वे अपने घर से बाहर निकलते हैं, तैमूर इकट्ठे फोटोग्राफरों को देखकर, हवा में हाथ लहराते है। लेकिन सैफ कैमरमैन्स के पास जाकर कहते हैं, बहुत हुआ, तुम ऐसा नहीं कर सकते हो।"
सैफ और तैमूर हाल ही में लन्दन से मुंबई लौटे हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे थे। उनकी पत्नी,एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी वहां फिल्म कर रही थीं।
तैमूर मीडिया का फेवरेट है, अक्सर इस बात की परवाह किए बगैर कि वह कहाँ है और किसके साथ है उनकी तस्वीर क्लिक करते रहते हैं।
सैफ के मीडियाकर्मी को डांटने की वीडियो वायरल होने पर लोगों ने मिला जुला रियेक्ट किया। कुछ ने फोटोग्राफर को गलत माना और कुछ ने सैफ को।
इस बीच, कमेंट सेक्शन का विनर था जिसने यह लिखा था: "शर्मिंदा नी होणा पुत्तर जी, तुस्सी पूरी कोशिश कित्ती है"
आपको बता दें कि यह सैफ के हालिया नेटफ्लिक्स शो, सेक्रेड गेम्स का डायलॉग है।
सैफ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि किसी को उसका काम करने से मना करना गलत होता है। लेकिन हाल ही में पुलिस ने पपराजी को साफ कर दिया क्योंकि किसी ने उनकी शिकायत की थी। आपके घर के बाहर 10 लोग आपके बच्चे के फोटो का इंतजार कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा, "कृपया तैमूर कोई स्टार नहीं है। वह सिर्फ एक बच्चा है।”