सई मांजरेकर से स्नेहा उल्लाल तक ये हैं सलमान की फिल्मों से लांच होने वाली एक्ट्रेसेस

10/24/2019 12:36:03 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सलमान खान को बॉलीवुड के रॉबिनहुड के रूप में जाना जाता है। इस गोल्डन हर्ट एक्टर ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को लांच किया है। एक्टर ने ना केवल अपनी से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है, बल्कि उनके मेंटर के रूप में भी रहे हैं और ये सभी एक्ट्रेस बाद में उन्हें अपना करियर बनाने के लिए श्रेय भी देती हैं। सलमान फ़िलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3’ में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं उनसे पहले लांच हुई एक्ट्रेस के बारे में-

सई मांजरेकर-

PunjabKesari, Salman Khan Actreses
जब से सलमान खान स्टारर 'दबंग 3’ की अनाउंसमेंट हुई है तब से ये फिल्म चर्चा में है। सलमान फैक्टर के अलावा, यह फिल्म महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के डेब्यू के लिए भी चर्चा में है। सई इस फिल्म में यंग चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनके कैरेक्टर की झलक ट्रेलर से दिख ही गई थी। अब डेब्यू से पहले ही सभी उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

अथिया शेट्टी-

PunjabKesari, Salman Khan Actreses
सलमान खान ने अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को साथ में लॉन्च किया था। सलमान खान ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से उन्हें लॉन्च किया। सलमान खान ने इस फिल्म में टाइटल ट्रैक भी गाया था। अथिया शेट्टी ने 2017 में अनीस बज़्मी की 'मुबारकां' में भी काम किया था। अब वह अगली बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में दिखाई देंगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

सोनाक्षी सिन्हा-

PunjabKesari, Sonakshi Sharma Images
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में 'दबंग' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म से ही सोनाक्षी छा गईं थीं और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गईं। सोनाक्षी आखिरी बार करण जौहर की 'कलंक' और अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' में दिखाई दी थीं। वह अगली बार पॉपुलर 'दबंग’ सीरीज की अगली सीरीज में दिखाई देंगी।

डेजी शाह-

PunjabKesari, Salman Khan Images
डेजी मशहूर फिल्म 'तेरे नाम’ के गाने 'लगन लगी’ में बैकग्राउंड डांसर थीं। साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो’ में उनकी को-एक्ट्रेस बनीं। एक्ट्रेस 2015 में ज़रीन खान स्टारर 'हेट स्टोरी 3’ का भी हिस्सा थीं जिसमें वह करण सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी के साथ लीड रोल में थीं। डेज़ी सलमान के क्लोज फ्रेंड्स में से हैं और उनके फॅमिली फंक्शन और पार्टियों में शिरकत करती देखी जाती हैं।

ज़रीन खान-

PunjabKesari, Salman Khan Images
ज़रीन खान ने 2010 में सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान भी थे। अपनी पहली फिल्म के बाद, ज़रीन को बाद में सलमान खान और असिन स्टारर ’रेडी’ में एक डांस नंबर 'कैरेक्टर ढीला’ में भी देखा गया था। एक्ट्रेस के पास 'अक्सर 2' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फ़िल्में भी है। 

भूमिका चावला-

PunjabKesari, Salman Khan Images
एक्ट्रेस भूमिका चावला साउथ इंडस्ट्री में पहले से ही सक्रिय थीं। सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में अपनी पॉपुलर फिल्म ’तेरे नाम’ से 2003 में लॉन्च किया था , जिसके बाद वह एक जाना माना नाम बन गई। एक्ट्रेस अब कुछ बॉलीवुड फिल्मों और साउथ की फिल्मों में साइड रोल में नजर आ जाती हैं। वह आखिरी बार 'एम.एस.धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाई दी थीं। भूमिका को फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की बहन का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

स्नेहा उल्लाल-

PunjabKesari, Salman Khan Images
स्नेहा उल्लाल ने अपनी पहली फिल्म से ही ऐश्वर्या राय बच्चन से सिमिलैरिटी के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने सलमान खान के साथ 2005 में फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। बाद में उन्हें साउथ की कुछ फ़िल्मों में देखा गया, लेकिन उन्हें फिल्मों और बॉलीवुड पार्टियों में मुश्किल से देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि खराब तबियत की वजह से लगातार काम नहीं कर सकीं, इस वजह से वह फिल्मों और पार्टियों से दूर रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News