नहीं रहीं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सबीहा खानम, 85 उम्र में हुआ निधन

6/16/2020 11:09:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि पाकिस्तान की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस सबीहा खानम का निधन हो गया है। 85 वर्षीय सबीहा ने अमेरिका में 13 जून को आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके परिवारजनों ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

PunjabKesari
सबीहा खानम ने 50 और 60 के दशक में अपने शानदार किरदार से लोगों के दिलों मे अमिट छाप छोड़ी थी। इसलिए उन्हें पाकिस्तान सिल्वर स्क्रीन की प्रथम महिला भी कहा जाता था। सबीहा खानम के साल 1950 में फिल्म बेली से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी फिल्म दो आंसू पाकिस्तानी सिनेमा की सिल्वर जुबली फिल्म है। इसके अलावा सबिहा खानम अयाज, साच लाख , कनीज, अंजुमन, तहजीब जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News