Cutie Pie: साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन ने 5 महीने बाद दिखाया छोटे लाडले का चेहरा,प्रिंस कौशिक की मनमोहक स्माइल चुरा लेगी दिल

12/13/2021 12:36:12 PM

मुंबई: पाॅपुलर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की परीधि यानि एक्ट्रेस लवी सासन के घर इसी साल दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है। बेटे के जन्म के बाद से लवी सासन ने वैसे तो अपने लाडले की कई तस्वीरें शेयर की हालांकि उनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।

PunjabKesari

वहीं अब लगभग 5 महीने बाद लवी सासन नेअपने छोटे लाडले का चेहरे का दीदार करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा किया। लवी सासन ने अपने छोटे लाडले का नाम प्रिंस कौशिक रखा है।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में प्रिंस झूले में दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो लवी के छोटे लाडले व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। उन्होंने मैचिंग शूज, गल्वज और टोपी पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं।

PunjabKesari

प्रिंस की मनमोहक स्माइल हर किसी का दिल चुरा रही हैं। लाडले की तस्वीरें शेयर कर लवी ने लिखा-'इसके पास हमारा दिल और आत्मा है।

View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan Koushik (@loveysasan)

आइए हम आपको अपने दूसरे बेटे प्रिंस कौशिक" से मिलवाते हैं। हम तुम्हे सूरज जितना प्यार करते हैं क्योंकि चांद बहुत करीब है और तुम्हारे लिए हमारा प्यार उससे कई ज्यादा है।'

PunjabKesari

इसके पहले 20 नवंबर 2021 को लवी सासन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फैमिली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिख रहे थे। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सिर्फ व्हाइट कलर की इमोजी बनाई थी। लवी के इस क्यूट फैमिली फोटो को खूब लाइक मिले थे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि लवी 17 जुलाई 2021 को दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था।  इससे पहले 2020 में कपल ने अपने घर में बेटे रौएस का स्वागत किया था। लवी सासन ने फरवरी 2019 में बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan Koushik (@loveysasan)

 लवी सासन ने टीवी शो साथ निभाना साथिया में परीधि के किरदार में खूब सुर्खियां बटोरीं हालांकि शादी के बाद वह छोटे पर्दे से गायब हो गईं। वह इस समय अपनी फैमिली के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फिलहाल आपको लवी सासन के छोटे लाडले की ये तस्वीरें कैसी लगीं हमें जरूर बताएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News