अनुराग कश्यप के खिलाफ संसद परिसर में धरने पर बैठीं 'महाभारत' फेम रूपा गांगुली, कहा-कितनों की इज्जत ल

9/21/2020 12:57:01 PM

मुंबई: निर्देशक अनुराग कश्यप पर हाल ही में  एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा दिए हैं। इस बात का खुलासा पायल घोष ने सोशल मीडिया पर किया है। जैसे ही पायल घोष का ये ट्वीट सोशल मीडिया तो लोग उनके सपोर्ट में आ गए।  

PunjabKesari

कंगना रनौत से लेकर महिला आयोग तक हर कोई अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहा है। इसी बीच महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन रूपा गांगुली ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

PunjabKesari

बीजेपी सांसद रूपा ने  संसद परिसर के बाहर धरना दिया। उन्होंने सरकार से इंडस्ट्री में लड़कियों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाने के लिए कहा।रूपा गांगुली ने मांग की है बॉलीवुड में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

PunjabKesari

बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। पायस आज इस मामले में मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News