एक ही कार में स्पॉट हुए rumoured couple जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया, blush करती नज़र आईं एक्ट्रेस

1/31/2023 1:00:54 PM

मुंबई। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसी अफवाह है की दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें हैं, लेकिन कपल ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी हैं।

पिछले साल एक साथ मालदीव की छुट्टियां बिताने के बाद उन्होंने इसे ऑफिशयली एक्सेप्ट नहीं किया है। दोनों को मिडिया ने एक कार में करण जौहर के घर से एक साथ बाहर निकल स्पॉट किया।

जान्हवी और शिखर के एक वीडियो को कैप्शन दिया गया था, “#Janhvikapoor with boyfriend #shekharpariya spotted at #KaranJohar house in bandra❤️💃।" जाह्नवी ने बेज कोट के साथ ब्राउन मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और एक ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हूप ईयररिंग्स पहने थे। शिखर ने ब्लू जींस के साथ फुल स्लीव स्वेटर पहना था। दोनों को कार में बातचीत करते हुए देखा गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो पर कमेंट करते हुए, एक फैंन ने लिखा, "वायरल ने सार्वजनिक रूप से जान्हवी का बॉयफ्रेंड घोषित किया है, भले ही जान्हवी ने कभी कुछ नहीं बताया।" एक अन्य फैंन ने लिखा, "वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं।"

हाल ही में इस कपल को प्रोड्यूसर-स्टाइलिस्ट रिया कपूर के घर से एक साथ कार में निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने दिसंबर, 2022 में दिल्ली में एक साथ एक फंक्शन में भी भाग लिया था। दोनों को मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में भी साथ देखा गया था। शिखर अक्सर जान्हवी की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर कमेंट करते नज़र आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के रूप में राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी हैं। वे फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल निभाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News