रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला का सॉन्ग ''मरजानिया'' हुआ रिलीज, कपल की खट्टी-मीठी नोंक-झोंक ने जीता सबका दिल

3/18/2021 4:35:24 PM

मुंबई. बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला का सॉन्ग 'मरजानिया' रिलीज हो चुका है। नेहा कक्कड़ ने इसे आवाज दी है। लोगों द्वारा सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में रूबिना और अभिनव के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक को दिखाया गया है। रुबीना अपने पति अभ‍िनव  से नखरीले अंदाज में श‍िकायत कर रही हैं। वह कह रही हैं कि अब तुम मुझसे प्‍यार नहीं करते, मेरा ख्‍याल नहीं रखते और इसलिए अब तुम्‍हारे साथ नहीं रहना। दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना रहा है। बता दें गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने किया है। बब्बू ने इस गाने को लिखा है। अंशुल गर्ग इसे प्रोड्यूस हैं। रूबिना और अभिनव का ये एक-साथ पहला प्रोजेक्ट है। जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। फैंस अब इसे खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News