दोस्त वैशाली ठक्कर के सुसाइड की खबर सुन टूटे रोहन मेहरा,तस्वीर शेयर कर बयां किया दर्द

10/16/2022 3:11:12 PM

मुंबई: 16 अक्टूबर की दोपहर टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। ये रिश्ता क्या कहलाता फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया। 30 साल की एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

PunjabKesari

वैशाली ठक्कर के दोस्त और को-स्टार रोहन मेहरा भी उनके निधन की खबर सुन बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने इंस्टा पर वैशाली संग एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मस्ती भर अंदाज में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर रोहन ने टूटे हुए दिल की इमोजी बनाई है जो इस बात को जाहिर कर रही है कि वह अपनी दोस्त के जाने के कितना दुखी है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि वैशाली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना (संजू) का किरदार निभाया था। रियल लाइफ की तरह ही शो में भी वह रोहन उर्फ नक्ष की बेस्ट फ्रेंड थीं। 

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने 1 महीने में तोड़ दी थी सगाई

पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थीय़ एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी हालांकि सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था।

PunjabKesari

वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं। वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से की थी। इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था।

PunjabKesari

इसके बाद वैशाली ये है आशिकी शो में भी नजर आई थीं। उन्होंने 'ससुराल सिमर का' में भी काम किया। वैशाली ने इसके अलावा सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 में भी शानदार काम किया था। वैशाली को आखिरी बार टीवी शो रक्षाबंधन में देखा गया था।

PunjabKesari

हमेशा खुश रहने वाली और लोगों की मदद करने वाली वैशाली ने सुसाइड क्यों किया। ये सवाल हर किसी के मन है।सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वैशाली के आत्महत्या करने की वजह क्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News