''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' से आलिया-रणवीर की जोड़ी मचा रही धमाल, ट्रेलर को मिल रहा खूब प्यार

7/5/2023 1:57:25 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे समय के बाद करण जौहर फिर से डायरेक्शन में अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म के पहले गाने 'तुम क्या मिले' के साथ दर्शक इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग रॉकी और रानी की इस प्रेम कहानी में फिर से 90 के दशक के पलों को जीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

फैंस को पसंद आई रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री
फिल्म के मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर बीते कल रिलीज कर दिया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक यूट्यूब पर इसे 35 मिलियन बार देखा जा चुका है, इसी के साथ यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड भी हो रहा है। 3.21 सेकंड के इस ट्रेलर में रॉकी और रानी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। 

बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। करण जौहर के बेहतरीन निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 28 जुलाई को 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News