बिग बॉस 9 कपल रोशल राव-कीथ सिकेरा के घर जल्द गूंजेगी बच्चे की किलकारी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज

8/3/2023 10:23:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रोशल राव के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही पति कीथ सिकेरा के बच्चे को जन्म देंगी। यह गुड न्यूज एक्स बिग बॉस कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है। इस खुशखबरी के बाद यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

कीथ सिकेरा और रोशल राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा- 'दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या फिर बॉय... हम मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया। हम मम्मी-पापा बनने वाले हैं। शुक्रिया जीसस इस बेहद खूबसूरत तोहफे के लिए और आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए। कृप्या हम पर आशीर्वाद बनाए रखें.. इस नए सफर पर।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Keith Sequeira (@keithsequeira)


इसके साथ ही शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रोशल और कीथ पीच कलर के आउटफिट में ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस बिकिनी ड्रेस में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति भी रोशल के बंप पर हाथ रख खूबसूरत पोज दे रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें,  एक्ट्रेस रोशल राव और कीथ सिकेरा की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी। इस दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था और उन्होंने साल 2018 में शादी रचा ली थी। कपल ने 4 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समंदर किनारे शादी रचाई थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक दूसरे संग वेडिंग की थी। वहीं, अब यह कपल शादी के  पूरे 5 साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News