इंडिया वापिस लौटने से पहले ऋषि कपूर की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, इस अंदाज में दिखे चिंटू

6/27/2019 4:51:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म 'झठा कहीं का' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ ओंकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल और लिलिट दुबे जैसे एक्टर्स है। पोस्टर को देख साफ होता है कि ये एक कॉमेडी फिल्म है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से बीमार थे और लंदन में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर बीते 6 महीने से लंदन में ही अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। मगर अब ऋषि कपूर ठीक हो चले हैं और जल्दी ही भारत लौटने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस साल अगस्त तक ही भारत लौट आएंगे। ऐसे में उनके फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि उनके लौटने से पहले ही फैंस उन्हें ऑन स्क्रीन देख सकेंगे। इस फिल्म को 19 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। ऋषि कपूर इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को हंसाने वाले है।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News