''काश तुम यहां होते...रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत एक्टर की पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक वीडियो

6/14/2023 1:50:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज इस दुनिया को अलविदा कहे पूरे 3 साल हो गए हैं और आज भी उनकी कमी खलती रहती है। सुशांत का 14 जून, 2020 में निधन हो गया था और उनके चले जाने से उनके फैंस, करीबियों और फैमिली को बड़ा झटका लगा था। वहीं, आज दिवंगत एक्टर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले भावुक नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर संग चट्टान पर बैठकर मजे कर रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूजे के साथ हंसते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

वीडियो के लिए रिया ने 'विश यू वर हियर' सॉन्ग इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है कि काश तुम यहां होते।

 


रिया के इस पोस्ट पर जहां कई फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News