जाने-माने थिएटर आर्टिस्ट बरजोर पटेल का 91 की उम्र में निधन

1/5/2022 4:16:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर विज्ञापन, थिएटर आर्टिस्ट बरजोर पटेल का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। उनके निधन कला जगत में शोक की लहर है।


बरजोर पटेल एक्ट्रेस रूबी पटेल के पति और प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस शेरनाज पटेल के पिता थे। 


बरजोर गुजराती थिएटर और विज्ञापन की दुनिया में जाना-माना नाम थे। उन्होंने गुजराती थिएटर और विज्ञापनों में छह दशक से भी लंबे समय तक काम किया था। अपने करियर में बरजोर पटेल ने द स्टेट्समैन ऑफ कोलकाता और दुबई के खलीज टाइम्स तक के साथ काम किया था। बरजोर पटेल अपने 'बॉटम्स अप' के लिए जाने जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News