अवॉर्ड्स फंक्शन में थिरकी अभिनेत्री रेखा, देखें तस्वीरें

12/5/2016 10:37:44 AM

मुंबई- कल मुंबई में स्टार प्लस स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान और रेखा सहित बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे नज़र आए। इस समारोह में मशहूर अभिनेत्री रेखा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। इसी दौरान रेखा के सुपरहिट गानों पर सोनम कपूर ने डांस किया। इसके बाद खुद रेखा मंच पर आईँ और अपने मशहूर गाने 'परदेसिया' पर डांस करने लगी। रेखा का ऐसा डांस देख वहां बैठे सितारों सहित सभी दर्शक मनमोहित हो गए। काफी समय बाद रेखा मंच पर इस तरह बेसुध होकर नाचती दिखीं। आप भी देखिए रेखा के डांस की इन खूबसूरत तस्वीेरों को।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News