फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी में पहुंची रिया चक्रवर्ती, इस दिन शादी करेगा कपल

2/17/2022 6:37:03 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। फरहान और शिबानी की शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो चुका है। आज यानि 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी है, जिसमें शिबानी की दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पहुंची है। इसका एक वीडियो सामने आया है।

PunjabKesari
वीडियो में रिया रिया येलो लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा फरहान का डेकोरेट किया हुआ घर दिखाई दे रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रिपोर्ट्स की अनुसार, फरहानी और शिबानी 21 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं, लेकिन इससे पहले दोनों 19 फरवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं। ये प्राइवेट सेरेमनी फरहान अख्तर के खंडाला वाले फार्महाउस में होगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे। 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News