बाबूभाई लतीवाला का निधन... 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी ने रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप 10 खबरें

10/21/2023 6:43:40 PM

मुंबई : बाॅलीवुड इंडस्ट्री से आज (21 अक्टूबर) को भी एक से बढ़कर एक खबर आईं। एक तरफ जहां किसी जमाने में वीडियो किंग के नाम से मशहूर बाबूभाई लतीवाला का निधन हो गया है। वहीं दूसरी तरफ 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी ने हाल ही में अपने प्यार कोमल सकलानी संग शादी रचाई।  मंडी के सरकाघाट में कपल ने हिमाचली रीति रिवाज से सात वचन लिए। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप 10 खबरों पर एक नजर... 


नहीं रहे 'वीडियो किंग' उर्फ बाबूभाई लतीवाला

 

एक जमाने में वीडियो किंग के नाम से मशहूर बाबूभाई लतीवाला का निधन हो गया है। बीती रात 2 बजे होली फैमिली हॉस्पिटल (बांद्रा) में उनका निधन हो गया। बाबूभाई का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सामने स्थित जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा।


रिसेप्शन पार्टी: पति राघव चड्ढा की बाहों में बाहें डाले परिणीति चोपड़ा ने दिए पोज

परिणीति चोपड़ा की शादी का जश्न किसी फेरीटेल से कम नहीं था। परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपने जीवन के प्यार राघव चड्ढा से उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। कपल की शादी के बाद कई खबरें आई थीं कि वे 3 रिसेप्शन पार्टी देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कपल ने शादी के बाद उदयपुर में रिसेप्शन दिया जिसकी तस्वीरें अब सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया है। लुक की बात करें तोनई नवेली दुल्हन उस समय क्रिस्टल सेक्विन से सजी रोसेट ब्लश साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

 

शादी के बंधन में बंधे 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी

 

'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी ने हाल ही में अपने प्यार कोमल सकलानी संग शादी रचाई।  मंडी के सरकाघाट में कपल ने हिमाचली रीति रिवाज से सात वचन लिए। हंसराज-कोमल की शादी की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं। लुक की बात करें तो हंसराज व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने शेरवानी के साथ गोल्डन कलर की पगड़ी बांध रखी है जिसपर उन्होंने सेहरा बांध रखा है। वहीं उनकी दुल्हनिया लाल जोड़ में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 

सपनों की नगरी मुंबई छोड़ेंगे आमिर! चेन्नई शहर बनेगा नया ठिकाना 

 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि आमिर सपनों की नगरी मुंबई को छोड़ रहे हैं।कहा जा रहा है कि आमिर खान अगले दो महीनों के अंदर चेन्नई में शिफ्ट हो जाएंगे। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि आमिर के आशीयाने  पर बुलडोजर चलेगा। आमिर खान के मुंबई छोड़ चेन्नई बसने की खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। 

BB 17 वीकेंड का वार: कृति-टाइगर के सामने ऐश्वर्या-अभिषेक की गंदी बहस,ईशा मालवीय का भांडा फोड़ेगे सलमान

 

21 अक्टूबर (शनिवार) को विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' का पहला वीकेंड का वार। होस्ट सलमान खान कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखेंगे। वहीं वीकेंड के वार में  ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच भी झगड़ा देखने को मिलेगा। हाल ही में वीकेंड के वार से जुड़े दो प्रोमो रिलीज हुए हैं। 

 

करोड़ों की कार की मालकिन बनीं जैकलीन फर्नांडिस

 
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस करोडों की संपत्ति की मालकिन है। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है और उनके गैरेज में कई कीमती गाड़िया खड़ी हैं। वहीं, अब खबर है कि जैकलीन ने अपने गैरेज में  नई लग्जरी गाड़ी शामिल की है। उनकी इस नई कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

बेटी को निहारते हुए की तस्वीर शेयर कर स्वरा ने लिखा इमोशनल पोस्ट


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछले महीने ही एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जिसके साथ वह इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की झलकियां फैंस शेयर करती नजर आती हैं। अब हाल ही में फिर स्वरा ने बेटी के साथ एक तस्वीर की है  और एक इमोशनल कर देने वाला लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। तो आइए जानते हैं इस नोट में एक्ट्रेस क्या कहती हैं।

 

अनिल कपूर ने अचानक इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे फोटो और पोस्ट


हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। अनिल कपूर ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से सारे फोटो और पोस्ट किए डिलीट कर दिए हैं। एक्टर के इस स्टैप के बाद उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर भी हैरान है।

 

दुर्गा पंडाल में फोन में बिजी काजोल गिरी धड़ाम



 

देश में इन दिनों हर तरफ नवरात्रि उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिख रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी मां दुर्गा की पूजा करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंची, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। वह पंडाल में गिरते गिरते बच गईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

तलाक की अफवाहों के बीच राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी पर लुटाया ढेर सारा प्यार


 फिल्म यूटी 69 से फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे राज कुंद्रा बीते दिन से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, राज ने बीते दिन एक ट्वीट किया था, जिसे देख लोग कयास लगाने लगे कि शायद वह शिल्पा शेट्टी से तलाक ले रहे हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं, अब राज ने एक ट्वीट कर अपनी पत्नी शिल्पा पर खूब प्यार लुटाया है और लोगों की गलतफहमी को दूर कर दिया है कि वह अपनी लेडी लव से अलग नहीं हो रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News