Entertainment Top News: इलियाना डिक्रूज ने दिया बेटे को जन्म, बिपाशा ने बेटी देवी को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा
8/7/2023 5:46:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज हाल ही में एक बच्चे की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर बेबी की एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी है। वहीं हाल ही में बिपाशा बसु ने बेटी देवी को लेकर खुलासा किया कि उनकी नन्ही जान जन्म के बाद ही एक बड़ी बीमारी का शिकार हो गई थी, जिसे उन्होंने कई महीनों तक दुनिया से छुपाकर रखा था। उन्होंने दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी बेटी के दिल में छेद था। तो आइए इसी कड़ी में पढ़तें हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
इलियाना डिक्रूज ने दिया बेटे को जन्म, क्यूट सी तस्वीर शेयर कर बेबी के नाम का किया खुलासा
इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए खुशखबरी है। इलियाना हाल ही में एक बच्चे की मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर बेबी की एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी है। साथ ही बच्चे की डेट ऑफ बर्थ भी बताई है। इस गुड न्यूज के बाद फैंस लगातार उन्हें मां बनने की बधाइयां दे रहे हैं।
बिपाशा की नन्हीं जान के दिल में थे 2 छेद, तीन महीने बाद हुई थी सर्जरी
बी-टाउन फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने शादी के पूरे 6 साल एक बेटी का स्वागत किया, जो अब करीब 9 महीने की हो गई है। हालांकि, बिपाशा-करण की नन्ही जान जन्म के बाद ही एक बड़ी बीमारी का शिकार हो गई थी, जिसे कपल ने कई महीनों तक दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने बेटी के खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी के दिल में छेद था।
नितिन देसाई के आर्थिक तंगी से जूझने की खबरों पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 2 अगस्त को अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि नितिन पर 250 रुपए का कर्जा था, जिसे वह चुका पाने में नाकामयाब थे। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। हालांकि, अब उनकी बेटी मानसी देसाई ने इन खबरों को खारिज किया है। डायरेक्टर की बेटी ने बताया कि पिता के लोन से जुड़ी खबरें झूठी हैं।
'न्यू मॉम' दीपिका कक्कड़ ने बेटे रुहान संग सेलिब्रेट किया बर्थडे
सीरियल 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का आज बर्थडे है। 6 अगस्त को एक्ट्रेस पूरे 37 साल की हो गई हैं। इस बार यह बर्थडे दीपिका के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह मां बनने के बाद पहली बार अपने लाडले बेटे संग जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में बीती रात ही उन्होंने बर्थडे का जश्न शुरू कर दिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
पीच साटिन शॉर्ट ड्रेस में मौनी रॉय का स्टाइलिश लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। वह अक्सर अपने लुक्स और फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। यही वजह है कि लड़कियां भी उनके फैशन को करीब से फॉलो करती हैं। अब हाल ही में मौनी ने अपने स्टाइलिश लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
काजोल और वत्सल सेठ ने एक साथ मनाया अपना बर्थडे
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल ने 5 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं एक्टर वत्सल सेठ ने भी इस दिन अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अब ये दोनों स्टार्स फैमिली फ्रेंड्स हैं। ऐसे में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Adorable: बेटियों संग ट्विनिंग कर देबिना ने करवाया क्यूट फोटोशूट
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी दो बेटियों संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपनी दोनों बच्चियों की परवरिश पर खूब ध्यान दे रही हैं और उनके हर पर को खास बनाते हुए तस्वीरों में संजोती हैं। अब हाल ही में देबिना ने अपनी दोनों बच्चियों के क्यूट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंस्टाग्राम पर फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shankh Upay In Margshirsha Month: मार्गशीर्ष माह में खूब बजाएं शंख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Ashunya Shayan Vrat: जो पति अपनी पत्नी से करते हैं प्यार, वो आज अवश्य करें ये काम

Tarot Card Rashifal (28th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

December 2023 Aries Horoscope: मेष राशि मासिक राशिफल