मैडम तुसाद लगे रणवीर सिंह के दो स्टैच्यू, क्रिकेट टीम के मालिक बने अमिताभ बच्चन, पढ़े बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

12/18/2023 6:22:27 PM

मुंबई:  क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप 10 खबरें लेकर आया है। रणवीर सिंह ने अपनी लाइफ में बेहद खास मुकाम हासिल कर लिया है। दुनियाभर में मशहूर रणवीर सिंह ने फैंस को मैडम तुसाद में खुद के एक नहीं बल्कि दो वैक्स स्टैच्यू से रुबरू करवाया है। बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक क्रिकेट टीम खरीदी है। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर..


मैडम तुसाद में लगे रणवीर सिंह के लगे एक नहीं दो स्टैच्यू

रणवीर सिंह बाॅलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार्स हैं जो अपने बेझिझक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अपने स्टाइल के अलावा रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब एक्टर ने अपनी लाइफ में बेहद खास मुकाम हासिल कर लिया है। दुनियाभर में मशहूर रणवीर सिंह ने फैंस को मैडम तुसाद में खुद के एक नहीं बल्कि दो वैक्स स्टैच्यू से रुबरू करवाया है।

 

ISPL: अक्षय कुमार के नक्शे कदमे पर चले बिग बी

बाॅलीवुड स्टार्स के बीच स्पोर्ट्स को लेकर दीवानगी तो जगजाहिर है। चाहे वह आईपीएल हो या फिर प्रो कबड्डी लीग। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन समेत सिने जगत के कई स्टार्स स्पोर्ट्स की कई टीमों के मालिक हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार ने नई इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में श्रीनगर टीम खरीदी है, जो अपनी तरह का पहला टेनिस बॉल टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट है। वहीं अब इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई में दो मार्च से शुरू होने वाले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में बिग बी मुंबई टीम के मालिक के तौर पर जुड़े हैं। 

मशहूर एक्ट्रेस तनुजा की बिगड़ी तबीयत


 बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि काजोल की मां तनुजा को जुहू स्थित एक अस्पताल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है इस चलते काजोल की मां और अजय देवगन की सासु मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस फिलहाल आईसीयू में हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

 

किलमिशा के सिर पर सजा 'सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स 3' तमिल की जीत का ताज 

सिंगिग रियालिटी शो सारे गा मा पा हिंदी की तरह ही तमिल में भी काफी पॉपुलर है।अब तक तमिल के 3 सीजन आ चुके हैं। शो का तीसरा सीजन हाल ही में खत्म हुआ है जिसके अपना विनर भी मिल गया है। तमिल सारे गा मा पा 3 की जीत का ताज 14 साल की श्रीलंका की रहने वाली किलमिशा के सिर पर सजा।   


नहीं रहे भोजपुरी के दिग्गज एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्‍गज एक्‍टर बृजेश त्रिपाठी अब इस दुनिया में नहीं रहे।  'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्र‍िपाठी ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। 

 

6 साल की बेटी संग शादी में पहुंचीं दयाबेन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर तबके का फेवरेट शो हैं। शो से जुड़े हर किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इस शो के कई किरदार इसे छोड़कर चले गए हैं। वहीं कई नए किरदार ने शो में अपनी जगह भी बना ली है। बीते दिनों ही शो में एक नई एंट्री हुई। 'मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी' के किरदार को शो में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल प्ले कर रही थीं। अब उनकी जगह मोना मेवावाला की कास्टिंग हुई है। हालांकि फैंस शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो की कास्ट के साथ दिशा वकानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

 

Happy Family:2 महीने बाद रोशेल ने दिखाया अपनी प्रिसेंस का चेहराकीथ सिकेरा और रोशेल राव इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल की इसी साल पहले बच्चे का पेरेंट्स बना है ऐसे में उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। रोशेल ने 1 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल की लाडली अब 2 महीने की हो गई है। ऐसे में अब कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नन्हीं परी के चेहरे को फैंस के साथ रूबरू करवाया।

 

शूटिंग के दौरान वरुण धवन के पैर में लगी चोट

 

बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन शूटिंग सेट पर चोटिल हो गए । वरुण धवन के पैर में चोट लग गई है। इसकी जानकारी एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने बताया कि अपकमिंग फिल्म की शूटिंग ते दौरान वह चोटिल हो गए। इस वजह से उनके पैर में सूजन और जकड़न महसूस हो रही है। इसी के साथ वरुण धवन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस चिंता करने लगे। 

 

जिंदगी से जंग हार गया टीवी की अनुपमा का डाॅग 'गब्बर'

 

बी-टाउन स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके पास कोई न कोई Pet जरूर है। अक्सर स्टार्स अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं टीवी की अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली को डॉग्स से बहुत प्यार है वो अक्सर फैंस को डॉग्स की केयर करने की सलाह भी देती हैं। रुपाली के पास भी एक डॉग था जिसका नाम उन्होंने गब्बर गांगुली रखा था। वहीं अब डाॅग से रुपाली का साथ हमेशा हमेशा के लिए छूट गया है। जी हां, उनके प्यारे डाॅग गब्बर का निधन हो गया है। रुपाली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए गब्बर के साथ की यादें शेयर की हैं।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News