Bollywood Newswrap:अयोध्या नगरी में लौट आए राम-लक्ष्मण और माता सीता, लिव इन रिलेशनशिप में विजय-रश्मिका

1/17/2024 6:44:48 PM

 

मुंबई: जनवरी के 17वें दिन पर बॉलीवुड उद्योग में कई खबरें सामने आईं जिसने हलचल मचा दी। जहां अयोध्या नगरी में राम, सीता और लक्ष्मण पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की लाडली की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की खबरों ने तहलका मचा दिया। आइए डालते हैं बाॅलीवुड की टाॅप खबरों पर एक नजर.. 

अयोध्या नगरी में लौट आए राम-लक्ष्मण और माता सीता

अयोध्या नगरी इस समय भक्ति रस में डूबी है।  22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में भव्य आयोजन की तैयारियां श्रीराम की नगरी में चल रही हैं। वहीं भक्ति रस के इस माहौल में जब स्वयं भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण अयोध्या नगरी में पहुंच जाएं तो क्या होगा। इसका अंदाजा लगाना है तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं जिसमें राम, सीता और लक्ष्मण खुद अयोध्या की सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। अरे, अरे हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप में नजर आए सुनील लहरी।


विजय देवरकोंडा संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना !

 

साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि ये रयूमर्ड कपल फरवरी में सगाई करने जा रहा है। लेकिन अब इस खबर ने नई अपडेट सामने आई है। हालिया रिपोर्ट  में दावा किया गया है कि दोनों फरवरी में सगाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं। हालांकि इस खबर में ये दावा किया गया है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक कपल फरवरी या निकट भविष्य में सगाई नहीं करेंगे। एक सूत्र ने  बताया-'वे एक साथ रह रहे हैं, खुश हैं और संतुष्ट हैं कि उनका रिश्ता कैसा चल रहा है और फिलहाल सगाई करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही वे इस समय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं इसलिए वे जल्द ही सगाई करने की योजना नहीं बना रहे हैं।'

 

Inside Photos: दिल वाला स्वेटर,सिर पर ताज और गाॅग्ल्स..बर्थडे गर्ल मालती मैरी ने दिखाया टशन

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस 2 साल की हो गई है। 15 जनवरी को निकयांका ने मालती मैरी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पहले पूरे जोनस और चोपड़ा परिवार ने समंदर के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। वहीं शाम को एल्मो-थीम बर्थडे पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पार्टी में बर्थडे गर्ल मालती मैरी पूरा टशन दिखाती नजर आईं। दिल वाला स्वेटर, चश्मा और सिर पर क्राउन पहने मालती मैरी बेहद ही क्यूट दिखीं। 

50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने की मास्टर्स

कहते हैं सीखने-पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। जब जैसा समय मिले, परिस्थिति हो, पढ़ना और सीखना चाहिए। इसी बात को सार्थक किया है दुनिया के तमाम लोगों ने जिन्होंने उम्र को महज़ एक संख्या से अधिक कुछ नहीं माना। ऐसा ही कुछ बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की एक्ट्रेस और मशहूर राइटर पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी किया। ट्विंकल खन्ना ने 50 साल की उम्र में  मास्टर्स कर लिया है। मास्टर्स करने पर ट्विंकल की खुशी का ठिकाना नहीं है। अक्षय भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उन्होंने ट्विंकल को 'सुपरवुमन' बताया और गर्व महसूस किया।  ट्विंकल खन्ना ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स डिग्री हासिल कर ली है। अक्षय ने ट्विंकल के साथ एक तस्वीर शेयर की।


शादी की खबरों के बीच जैकी भगनानी संग बांद्रा में स्पाॅट हुईं रकुल प्रीत सिंह

बी-टाउन के पाॅपलुर लवबर्ड्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि कपल अगले महीने यानि फरवरी में गोवा में शादी के बंधन में बंधेगा। इन सब खबरों के बीच मंगलवार को लवबर्ड्स को मुंबई के बांद्रा में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को बाहों में बाहे डालकर पोज दिए। 


मैनेजर के साथ स्पाॅट हुए शाहरुख खान, पैपराजी को देख हुडी से छुयापा फेस

 

बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के लिए बीता साल बेहद ही खास रहा। शाहरुख खान ने साल 2023 में  'पठान' 'जवान' और डंकी जैसी बैक-टू बैक 3 हिट फिल्में दी। मंगलवार को शाहरुख खान को बांद्रा में स्पॉट किया।  इस दौरान एक्टर कैमरे से नजरें चुराते दिखाई दिए।


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी को खली लता दीदी की कमी

पूरे देश में इस समय अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है।हर भारतीय दिए जलाकर भगवान राम का स्वागत करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को याद किया।उन्होंने सोशल मीडिया पर लता दीदी का आखिरी गाए हुए श्लोक का वीडियो भी शेयर किया। 


 शादी के 11 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हुईं ईशा,क्या है तलाक की खबरों का सच
 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ईशा देओल और भरत तख्तानी के रिश्ते को लेकर खूब गॉसिप हो रही है। दरअसल, खबरें ऐसी आ रही हैं कि ईशा अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं।  ईशा और भरत को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्ट्रॉन्ग कपल के रूप में देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ वक्त से ऐसा नहीं हो रहा है।  इसकी शुरुआत रेडिट के एक वायरल हो चुके पोस्ट की वजह से हुई थी। वहीं अब इन सब बातों को लेकर कपल से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया।  सूत्रों के मुताबिक ईशा और भरत के अलग होने की सभी खबरें झूठी हैं।

 

दो साल पहले शुभांगी अत्रे ने तोड़ी थी शादी, अब बेटी की वजह से अंगूरी भाभी नहीं लेंगी पति पीयूष से तलाक

 

   'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानि एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शुभांगी अत्रे ने कुछ साल पहले ही पति पीयूष संग अपनी राहें अलग की थी। शादी के 9 साल बाद कपल ने ये फैसला लिया था। वहीं अब खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने अभी तक तलाक दायर नहीं किया है। दो साल पति से अलग रह रही शुभांगी ने तलाक ना लेने का फैसला किया है। इसकी वजह उनकी बेटी है। एक्ट्रेस नहीं चाहती उनकी बेटी इस सारे ‘भावनात्‍मक उतार-चढ़ाव’ से गुजरे।   

पद्म विभूषण से सम्माति होंगे मेगास्टार चिरंजीवी !

मेगास्टर चिरंजीवी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में करने वाले मेगास्टार चिरंजीवी के जीवन में नया सम्मान जुड़ने वाला है। कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिरंजीवी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News