मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस यामी गौतम? बहन संग कामाख्या देवी मंदिर पहुंची भूमि..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/27/2024 5:44:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस यामी गौतम को बीते शुक्रवार पति आदित्य धर और मां संग मुंबई में एक स्टोर के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस दुपट्टे से अपना पेट ढकती नजर आई थीं। वहीं अब यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि यामी मां बनने वाली है। वहीं, भूमि पेडनेकर हाल ही में अपनी बहन समीक्षा संग मां कामाख्या देवी के मंदिर पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

दिल्ली में लाइव रिपब्लिक डे परेड देख आयुष्मान को याद आए बचपन के दिन

देश में 26 जनवरी को हर साल की तरह धूमधाम में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ा दिखा। एक्टर आयुष्मान ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम और परेड में हिस्सा लिया और उनका दिल काफी खुश हो गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है।

 

पति और बेटे के साथ बर्फीली वादियों में काजल अग्रवाल का विंटर वेकेशन

'सिंघम गर्ल' काजल अग्रवाल इन दिनों अपने पति और बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली संग स्विट्जरलैंड पहुंची हुई हैं और बर्फिली वादियों में विंटर वेकेशन के मजे ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस यामी गौतम! दुपट्टे से पेट छिपाती एक्ट्रेस को देख लोगों ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

एक्ट्रेस यामी गौतम को बीते शुक्रवार पति आदित्य धर और मां संग मुंबई में एक स्टोर के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं थी और दुपट्टे से अपना पेट ढकती नजर आई थीं। वहीं अब यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग ही दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना कि यामी गौतम मां बनने वाली है। हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

बहन समीक्षा संग ट्विनिंग कर कामाख्या देवी मंदिर पहुंची भूमि पेडनेकर 

फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भगवान में खूब आस्था रखती हैं। वह अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मंदिरों में जाती रहती हैं। अब हाल ही में भूमि अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर संग मां कामाख्या देवी के मंदिर पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस भूमि की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

फैन ने रणबीर कपूर से मिल दिया बेहद खास तोहफा 

फिल्म एनिमल की सफलता के बाद रणबीर कपूर काफी चर्चा में है और उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर कोने-कोने से फैंस रणबीर पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी बीच एक गर्ल फैन ने हाल ही में अपने फेवरेट एक्टर से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें बेहद ही शानदार गिफ्ट भेट किया, जिसे देख रणबीर सरप्राइज रह गए। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

बॉबी देओल के बर्थडे पर बहन ईशा का खास पोस्ट, सनी ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें 

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बेटे व एक्टर बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक शानदार एक्टर हैं। बॉबी ने दमदार एक्टिंग के जरिए इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है और लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आज एक्टर के 55वें बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर चारों तरफ से फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, सनी देओल और ईशा देओल ने भी अपने भाई बॉबी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बिन ब्लाउज के साड़ी में फोटोशूट करवा जाह्नवी ने मचाया कोहराम
 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। जाह्नवी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि लुक्स से भी फैंस के दिलों में राज किया है। वह अपने स्टाइल और फैशन से मिनटों में लोगों को दीवाना बनाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही आलम एक बार फिर देखने को मिल रहा है। बिन ब्लाइज के साड़ी में फोटोशूट करवाती जाह्नवी फैंस के दिलों में कहर ढा रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News