जुड़वां बच्चों के पिता बने 'इमली' फेम करण वोहरा, अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/18/2023 6:31:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'इमली' में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर करण वोहरा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्टर दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। जी हां, करण की पत्नी बेला वोहरा ने दो प्यारे बेटों को जन्म दिया है। पापा बनने की गुड न्यूज एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। वहीं, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने चेक बाउंस के एक मामले में खुद को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 'गदर 2' की रिलीज से बिल्कुल पहले अमीषा के सरेंडर करने से फैंस के बीच हलचल मच गई है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

भतीजे करण की डीजे नाइट में बॉबी देओल ने पत्नी तान्या संग लूटी महफिल
 

देओल फैमिली में इन दिनों खुशियों का माहौल है। सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में घरवाले सभी सेलिब्रेशन मोड में हैं। बीते शुक्रवार को करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई, जहां होने वाले दुल्हा दुल्हन से लेकर उनकी फैमिली खूब लाइमलाइट चुराते दिखे। करण और द्रिशा की म्यूजिक नाइट से तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शादी में अनबन की खबरों के बीच नेहा ने पति संग रोमाटिक तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स के मुंह पर मारा तमाचा


मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से पति रोहनप्रीत संग अपने रिश्ते में अनबन की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि नेहा और रोहन के रिश्ते में दरार जा चुकी है। हालांकि, अब तक नेहु-प्रीत ने इन खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी थी, लेकिन अब सिंगर ने पति संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स के मुंह पर तमाचा मारा है। रोहन संग लविंग केमिस्ट्री की तस्वीरें शेयर कर नेहा ने साबित कर दिया है कि दोनों एक साथ हैं, उनके बीच कुछ भी खटपट नहीं चल रही।

अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर
 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने चेक बाउंस के एक मामले में खुद को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गदर 2 की रिलीज से बिल्कुल पहले अमीषा के सरेंडर करने से फैंस के बीच हलचल मच गई है।

 

करण देओल की संगीत नाइट में दादा धर्मेंद्र ने लूटी महफिल

एक्टर सनी देओल के बेटे जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जहां घरवालों ने खास परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया। वहीं एक्टर धर्मेंद्र भी अपने पोते की डीजे नाइट में स्पेशल परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

'आदिपुरुष' का बड़ा धमाका, पहले ही दिन की करीब 100 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई

प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को पर्दे पर दस्तक चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाल मचा दिया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने बंपर कमाई कर डाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ट्रेड एक्सपर्ट की उम्मीद से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन का कलेक्शन जान आप भी चौंक जाएंगे। 

 

एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा ने मारी स्टाइलिश एंट्री 


बॉलीवुड तड़का टीम. इश्कज़ादे फेम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई के बाद काफी सुर्खियों में रहती हैं। सगाई के बाद परिणीति की हर आउटिंग पर फैंस और पैपराजी की नजर रहती है और वह मीडिया के कैमरे में कैद हुए बिना रह नहीं पाती। अब हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने ब्लैक लुक का जलवा बिखेरती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

आदिपुरुष के कुछ सीन्स पर हो रहे विरोध के बीच बोले प्रेम सागर- '50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी रामायण नहीं बन सकती

कृति सेनन और प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को जहां एक तरफ रिलीज के बाद दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसके विरोध का सिलसिला और भी बढ़ गया है। लोग महाकाव्य 'रामायण' के किरदारों और घटनाओं को फिल्म में गलत तरीके से दिखाने पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसी कड़ी में अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

 

डबल खुशियांः जुड़वां बच्चों के पिता बने 'इमली' फेम करण वोहरा
 

टीवी सीरियल इमली में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर करण वोहरा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्टर दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। जी हां, करण की पत्नी बेला वोहरा ने दो प्यारे बेटों को जन्म दिया है। पापा बनने की गुड न्यूज एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

 

'आदिपुरुष' का क्रेजः प्रभास के फैन ने बोतल से कलाई काट खून से किया पोस्टर का तिलक

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और खूब धमाल मचा रही है। फिल्म को लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन्स मिल रहे हैं। लोग खूब उत्साह से फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर क्रेजी फैन की एक चौंकाने वाली हरकत देखने को मिली, जिसे देखकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News