नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत के रिश्ते में आई दरार! काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

6/9/2023 5:50:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने फैंस को दुखी कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है और अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। वहीं, नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें है कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों एक साथ नहीं हैं। ऐसी खबरें सिंगर की बर्थडे फोटोज में रोहन को गायब देखकर उड़ीं। हालांकि, इन खबरों पर नेहा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

Citadel की शूटिंग के बीच वरुण धवन-सामंथा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल इंडिया की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज में एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दोनों स्टार्स ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
 

कैंसर पर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने बयां किया दर्द


एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसी बीच विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है। शाम ने बताया कि 20 साल पहले उन्हें कैंसर होने का पता चला था, जिसको लेकर डॉक्टरों ने बताया था कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। तब विक्की और सनी काफी छोटे थे। 

 

'मनुस्मृति पढ़ें, 17 साल में बच्चे को जन्म देना सामान्य था..गुजरात HC की टिप्पणी पर जावेद अख्तर ने जताई हैरानी

गुजरात हाईकोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस समीर जे. दवे की खंडपीठ ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि पहले के समय में 14-15 साल की लड़कियों के लिए शादी करना और 17 साल की होने से पहले ही बच्चे को जन्म देना सामान्य था। उन्होंने इसके लिए मनुस्मृति का हवाला दिया। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी पर अब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

'भाबीजी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव ने बोल्ड तस्वीरों के साथ अनाउंस की प्रेग्नेंसी

टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं की गोरी मेम यानी अनीता भाभी ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, विदिशा बहुत जल्द पति सयाक पॉल के बच्चे की मां बनने वाली हैं और इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का लास्ट फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।

अलग हुए Nehu-Preet! नेहा कक्कड़ की बर्थडे पार्टी से गायब दिखे पति रोहनप्रीत

 'याद पिया की आने लगी' और 'दिलबर' जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग्स देने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें है कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों एक साथ नहीं हैं। हालांकि, ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि उनकी बर्थडे फोटोज देखने के बाद फैंस ये आशंका जता रहे हैं, क्योंकि तस्वीरों में उनके पति रोहनप्रीत गायब दिखे।

 

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के साथ हुई 58 लाख रुपये की ठगी, दर्ज कराई FIR

मशहूर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। ठग ने आयशा को 58 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। मामले को लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

 

काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने 90 के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत और डेडिकेशन से काम करती हैं, यही वजह है कि काजोल की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। एक्ट्रेस ने 'सलाम वेंकी' में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को बेहद इमोशनल कर दिया था, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपने फैंस को काफी दुखी कर दिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News