इवेंट में अरिजीत के साथ हुई बदतमीजी, बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी तो भड़के विवेक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

5/10/2023 7:05:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर अरिजीत सिंह के साथ हाल ही में एक इवेंट में बदतमीजी हुई। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने अचानक सिंगर का हाथ तेजी से खींच दिया, जिससे उन्हें चोट आ गई। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं,  5 मई को रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बैन लगा दिया है। सीएम के इस फैसले के बाद बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह के साथ हुई बदतमीजी 
 

सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में शानदार आवाज के मालिक अरिजीत के साथ एक इवेंट में बदतमीजी हुई। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने अचानक सिंगर का हाथ तेजी से खींच दिया, जिससे उन्हें चोट आ गई। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर अपनी खूब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

 

'द केरल स्टोरी' पर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कड़ा एक्शन 
 

फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 5 मई, 2023 को पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इसी बीच वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने फिल्म को राज्य में बैन कर दिया है।


फैमिली संग पैतृक गांव के हाटकोटी मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, बच्चों का करवाया मुंडन संस्कार

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने ट्विन्स जिया और जय के साथ पेरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। प्रीति के बेटी और बेटा डेढ़ साल से ज्यादा समय के हो गए हैं और अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उनका मुंडन संस्कार करवाया। इस रस्म के लिए डिंपल गर्ल बच्चों को लेकर फैमिली संग अपने पैतृक गांव में मां हाटकोटी के मंदिर पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

एक्ट्रेस चंद्रिका के पति ने 15 महीने के बेटे को फर्श पर पटक-पटककर किया जख्मी

'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं  चंद्रिका साहा की ओर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पति ने अपने 15 महीने के बच्चे के साथ हैवानियत दिखाई, जिसके बाद चंद्रिका को अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। इस रूह कंबाऊ घटना के बाद लोगों के रोंगटे भी खड़े हो गए हैं।'

 

बोल्ड लुक कैरी कर रेस्टोरेंट पहुंची दिशा पटानी, सेल्फी के लिए उमड़ी फैंस की भीड़ तो अन-कंफर्टेबल हुईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस दिशा पटानी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से हैं, जो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा बटोरती हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस को मौनी रॉय के साथ रेस्टोरेंट के बाहर बोल्ड लुक में स्पॉट किया गया। दिशा को वहां देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी अन-कंफर्टेबल दिखीं। हालांकि, बाद में वह पुलिस की मदद से वहां से सेफ निकल गईं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सगाई के लिए राघव संग दिल्ली रवाना हुईं परिणीति 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दोनों को लेकर अपडेट सामने आया था कि राघव-परिणीति 13 मई (शनिवार) को सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ही शामिल होंगे। इन सब खबरों के बीच अब दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में इस कपल को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के जरिए क्रिकेटर शुभमन गिल ने हॉलीवुड में मारी एंट्री 


क्रिकेटर शुभमन गिल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खेल की दुनिया नाम कमाने वाले शुभमन अब फिल्मों में अपना जलवा दिखाएंगे। जी हां, क्रिकेटर जल्द ही ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं।

 

बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी तो आग बबूला हुए विवेक, CM ममता बनर्जी पर कसा तंज

 विवादों के बीच 5 मई को रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी जहां दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में फिल्म पर बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए द केरल स्टोरी पर रोक लगाई गई है, क्योंकि फिल्म में दिखाई गई चीजें राज्य की व्यवस्था के लिए घातक हो सकती हैं। सीएम के इस फैसले के बाद  बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News