रंगों में सराबोर हुए बॉलीवुड स्टार्स, देबिना-गुरमीत ने यूं मनाई दोनों राजकुमारियों की पहली होली..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

3/8/2023 4:43:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देश में रंगों का त्योहार यानी होली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ से लेकर गुरमीत देबिना अपनी फैमिली संग रंगों का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आप भी डालें एक नजर...


 

 

सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के बाद यूं मनाई अपनी पहली होली

आज देश में रंगों का त्योहार यानी होली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद अपनी पहली होली पर एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और रंगों में सराबोर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी है।

 

 

Happy Holi: रंगों से लथपथ बच्चों की तरह शहनाज गिल ने दोस्तों संग खेली होली
 

बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल का हर अंदाज निराला होता है। वह अपने हर अंदाज और स्टाइल से फैंस को अपने ही रंग में रंग लेती हैं। वहीं होली के मौके पर भी शहनाज सबको अपने रंग में रंगती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बीते मंगलवार दोस्तों के साथ बच्चों की तरह मस्त होकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर सना को होली की बधाई दे रहे हैं।

 

70 दिनों बाद शीजान खान के जेल से बाहर आते ही परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान 

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में फंसे एक्टर शीजान खान 70 दिनों तक जेल काटने के बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं। शीजान के घर लौटते ही उनकी फैमिली में खुशहाली आ गई है। परिवार अपने बेटे को लंबे समय बाद अपनी बीच देख बेहद खुश है। इसी बीच शीजान की बहन शफक नाज ने अपने भाई संग एक हैप्पी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस का दिल पिघल रहा है और वे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

कैटरीना कैफ ने पति और सास-ससुर संग जमकर खेली होली

बी-टाउन सितारे हर साल की तरह इस बार भी होली के रंगों में खूब रंगे नजर आ रहे हैं। स्टार्स अपने दोस्तों और फैमिली संग होली का जमकर जश्न मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अपनी फैमिली संग रंगों का त्योहार मनाता नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

नीम करोली बाबा के भक्त संग अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीरें


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां बीते सोमवार वह अपना पुराना घर देखने पहुंची थी। अपने पुराने घर का वीडियो एक्ट्रेस ने फैंस को भी दिखाया था। वहीं अब अनुष्का ने  फेमस अमेरिकी भजन गायक कृष्णा दास संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो नीम करोली बाबा के भक्त हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने बताया है कि वह नीम करोली बाबा के लिए कैसी श्रद्धा रखते हैं।

 

प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका कक्कड़ संग शोएब इब्राहिम ने खेली होली

टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। दीपिका जल्द ही शोएब के पहले बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में पेरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटड कपल इस समय को खास तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। अब होली के मौके पर दोनों ने रंगों के साथ जश्न मनाया और तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी है।

 

देबिना और गुरमीत ने धूमधाम से मनाई दोनों राजकुमारियों की पहली होली

देश में आज होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी इस पर्व की खूब रौनक देखने को मिल रही है। वहीं टीवी के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की दोनों बेटियों लियाना और दिविशा की यह पहली होली है, तो ऐसे में कपल ने इसे बेहद खास बना दिया। देबिना ने अपनी बेटियों के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो कि खूब वायरल हो रही हैं।

 

शर्लिन चोपड़ा पर ऐसा चढ़ा होली का रंग, ढोली के ढोल पर बैठ खूब किया डांस


8 मार्च, 2023 होली के त्योहार पर सभी रंगों में रंगे नजर आए। फिल्म और टीवी स्टार्स भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट करते दिखे। वही, इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी फ्रेंड्स संग खूब होली खेलती दिखीं। उनके होली सेलिब्रेशन का वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News