प्रेग्नेंट है एटली कुमार की पत्नी प्रिया, पठान का विरोध करने वालों को शाहरुख का करारा जवाब..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/17/2022 6:59:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  सुपरस्टार शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग पर लगातार लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। फिल्म के विरोध में लोगों ने इंदौर में शाहरुख खान का पुतला तक जलाया। वहीं, इस सब मचे बवाल के बीच किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती है। दूसरी ओर मनोरंजन जगत से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। तमिल फिल्म निर्देशक एटली कुमार जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया प्रेग्नेंट है। यह खुशखबरी डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

पठान का विरोध करने वालों को शाहरुख का करारा जवाब
 

सुपरस्टार शाहरुख खान 4 सालों बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही वह विवादों में घिर गई है। फिल्म के पहले सॉन्ग बेशर्म रंग में रिलीज होने के बाद लोगों और नेताओं का गुस्सा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फूट पड़ा है। फिल्म के विरोध में लोगों ने इंदौर में शाहरुख खान का पुतला तक जलाया। वहीं, इस सब मचे बवाल के बीच किंग खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

 

पति और बेटे संग काजल अग्रवाल ने शेयर की तस्वीरें
 

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस साल अप्रैल में पति गौतम किचलू के बेटे नील की मां बनी थीं। अपने लाडले के साथ पेरेंटिंग एंजॉय करता हुआ कपल बेहद खुश है और अक्सर दोनों अपने बेटे के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर काजल की उनके पति और लाडले नील संग कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

भगवा बिकिनी विवादः दीपिका के सपोर्ट में स्वरा ने नेता नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज
 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है। हालांकि, सॉन्ग रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया है। गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में देख लोग आपत्ति जता रहे हैं। न सिर्फ लोग बल्कि नेताओं को भी दीपिका की भगवा बिकिनी से प्रॉब्लम हो रही है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं इन सब के बीच स्वरा भास्कर ने दीपिका का सपोर्ट किया है और बवाल करने वालों पर निशाना साधा है।

 

बिग बॉस 16 के घर में अब्दू संग हुआ भद्दा मजाक तो मचा बवाल
 

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के साथ, बाकी घरवालों ने भद्दा मजाक किया, जिससे उनके फैंस बहुत गुस्सा आ गया।इस हरकत के लिए साजिद खान पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान भी साजिद को इस हरकत के लिए फटकार लगाते नजर आएंगे।

 

 

रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज कैट से खुश मीका सिंह, बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट की बुलेट बाइक

एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई पहली वेब सीरीज 'कैट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इसी बीच वेब सीरीज कैट से खुश होकर रणदीप को उनके बेस्ट फ्रेंड पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने बेहद खास तोहफा दिया है।

 

सामने आया बड़ी लाडली संग देबिना का क्यूट वीडियो

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों दो अपनी दो फूल सी बेटियों संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक ही साल में दो बेटियों के पेरेंट बन गुरमीत-देबिना बेहद खुश हैं। भले ही दो छोटी बच्चियों की परवरिश करना देबिना के लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन वह हर तरीके से उनकी खुशी-जरूरत का ध्यान रखती हैं। अब हाल ही में देबिना ने बड़ी बेटी लियाना संग खेलते हुए का एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

हम पेरेंट्स बनने वाले हैं..प्रेग्नेंट है एटली कुमार की पत्नी प्रिया 
 

मनोरंजन जगत से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल रही है। हाल ही में आरआरआर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुनाई थी। मेगा स्टार चिरंजीवी की बहू जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच साउथ इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज सामने आई है। तमिल फिल्म निर्देशक एटली कुमार जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया प्रेग्नेंट है। यह खुशखबरी डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज के बाद लगातार विवादों में है। 'बेशर्म रंग' में दीपिका को भगवा कलर की बिकिनी में देख लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। कई संगठनों का कहना है कि भगवा कलर आस्था का प्रतीक है, इसलिए इस रंग की बिकिनी पहनकर पर डांस करना ठीक बात नहीं। इस विवाद में कई नेता और अभिनेता दीपिका का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई सोशल मीडिया पर जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं अब 'सेशर्म रंग' सॉन्ग की कंट्रोवर्सी पर मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News