प्रॉपर्टी के लिए बेेटे ने की एक्ट्रेस मां वीणा कपूर की हत्या, शादी के बंधन में बंधे टीवी के 'मामा जी', पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/11/2022 6:06:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री से आज एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने वीणा के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। स्टार्स इस घटना को जानने के बाद बेहद शॉक्ड हैं। वहीं टीवी के 'मामाजी' के नाम से मशहूर एक्टर परितोष त्रिपाठी पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शादी रचाई है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

 शहनाज को सलमान से मिला कॉम्पिलमेंट 

मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। एक्ट्रेस अपने काम, लुक और अंदाज से लगातार फैंस के दिल जीत रही हैं। अब हाल ही में लाखों के दिलों की धड़कन टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 में पहुंची, जहां वह सलमान खान के साथ डांस करती नजर आईं। सेट से शहनाज का सलमान संग यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

मनोज बाजपेयी ने गंगा में विसर्जित मां की अस्थियां 


मां को खोने से एक तरह से बच्चे की दुनिया ही उजड़ जाती है, यही हाल इस वक्त मनोज बाजपेयी का है। 8 दिसंबर को मनोज की मां का निधन हो गया था। पिता के बाद मां को खोने से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं। निधन के बाद एक्टर फैमिली के साथ शुक्रवार को मां की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे। 
 

 

तार-तार हुए रिश्तेः प्रॉपर्टी के लिए बेेटे ने एक्ट्रेस मां वीणा कपूर को उतारा मौत के घाट 
 


आजकल के रिश्तों में पहले जैसा प्यार कहां। आजकल के अधिकतर रिश्ते प्यार पर नहीं बल्कि पैसों के लालच पर टिके होते हैं। ऐसी उदाहरणे सोशल मीडिया, टीवी और न्यूजपेपर्स में आए दिन देखने को मिलती हैं। हाल ही में पैसों और प्रॉपर्टी के लिए मां को सूली चढ़ाने की खबर फिल्म इंडस्ट्री से आई है। रिपोर्ट्स हैं कि वीणा कपूर के बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए उनकी हत्या कर दी। इस चौकाने वाली खबर सुनकर सबके होश उड़ गए हैं। पुलिस ने वीणा के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

 

भारत लौटते ही प्रीति जिंटा ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन

एक्ट्रेस प्रीति इन दिनों अपने वतन भारत में हैं। वह हाल ही में विदेश से इंडिया लौटी हैं और वहां से लौटते ही एक्ट्रेस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर में भगवान के दर्शन का वीडियो प्रीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस को भगवान के रंग में रंगी प्रीति का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

 


मीनाक्षी संग शादी के बंधन में बंधे टीवी के मशहूर 'मामा जी'

टीवी के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी सिंगल से मिंगल हो गए हैं। 'मामाजी' के नाम से मशहूर एक्टर परितोष त्रिपाठी पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शादी रचाई है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुईं जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीरें

 

फिल्म अलादीन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की इंडस्ट्री में खास पहचान हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम और लुक्स से फैंस का खूब दिल जीता है। हालांकि, ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने से वह खूब विवादों में भी रही। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस अपने लुक्स से फैंस को मात दे देती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक पैंट सूट में नजर आ रही हैं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

केरल फिल्म फेस्टिव में डायरेक्टर महनाज मोहम्मदी ने भेजे अपने कटे हुए बाल

 

27वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में महनाज मोहम्मदी को 'स्पिरिट ऑफ सिनेमा' नाम के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि, इस फेस्टिवल में डायरेक्टर खुद नहीं पहुंच पाई, लेकिन दोस्त और ग्रीक फिल्ममेकर ऐथेनी राशल संगारी के हाथ खुद के कटे हुए बाल भिजवाकर विरोध दर्ज करवाया। उनके कटे बालों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन,  महनाज ने ऐसा क्यों किया, आइए बताते हैं।

 

मालती को रेस्टोरेंट लेकर पहुंची एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखती है। काम के बाद वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए निकाल ही लेती हैं। इसी बीच पीसी को हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताते देखा गया। बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News