आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला, अमिताभ बच्चन ने रेंट पर दिया अपना ऑफिस..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/31/2023 5:41:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट अकेडमी में आर्यन का गाड़ी हटाने को लेकर केयर टेकर से झगड़ा हो गया। इस दौरान केयर टेकर ने स्टंप मारकर एक्टर का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपना मुंबई में ओशिवारा वाला ऑफिस रेंट पर दे दिया है। वही प्रॉपर्टी जिसे उन्होंने इसी साल खरीदा था। अब ऐसे में इस ऑफिस के रेंट से वह करोड़ों रुपए कमाएंगे। इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दिया अपना ओशिवारा वाला ऑफिस 

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नही हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा वह अपनी वसीयत को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि अमिताभ ने अपना मुंबई में ओशिवारा वाला ऑफिस रेंट पर दे दिया है। वही प्रॉपर्टी जिसे उन्होंने इसी साल खरीदा था। अब ऐसे में इस ऑफिस के रेंट से वह करोड़ों रुपए कमाएंगे।

 

प्रियंका चोपड़ा की मां बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ अक्सर उनकी मां मधु चोपड़ा भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी और दामाद निक जोनस के साथ पार्टीज करते देखा जाता है। अब हाल ही में प्रियंका की मां ने अपने दामाद की तारीफों के पुल बांधे हैं और निक को बेस्ट जमाई बताया है।  

बीवी कैटरीना संग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हुए विक्की

महज कुछ ही घंटे बचे हैं और हम साल 2023 को अलविदा कह देंगे। ऐसे में लोग नई-नई जगहों पर जाकर नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, सेलिब्रेटीज भी नए साल का वेलकम करने के लिए अपनी फैमिली संग वेकेशन पर निकल गए हैं। इसी बीच पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हो गए हैं। इसके लिए हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

'द फुल मॉन्टी' फेम टॉम विल्किंसन का 75 की उम्र में निधन

साल 2023 ने हमसे कई जाने माने स्टार्स छीन कर दिए। वहीं, जाते जाते एक और मशहूर स्टार को भी अपने साथ ले गया। ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 75 की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद समाचार देते हुए टॉम के परिवार ने बयान जारी कर कहा कि विल्किंसन का शनिवार को घर पर अचानक निधन हो गया।

दुबई में पत्नी मान्यता और बेटी त्रिशाला संग न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबे संजय दत्त 

नए साल 2024 को चंद घंटे बाद बाकी हैं और लोग पहले ही अपने दोस्तों और फैमिली संग न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूब गए हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी नए साल का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और साल 2023 के आखिरी दिन को यादगार बनाते हुए व्यतीत कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर संजय दत्त की उनकी फैमिली संग कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह सभी जमकर पार्टी करते दिख रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News